back to top

पर्वों के मद्देनज़र बाज़ारों में प्रोटोकॉल व सोशल डिस्टेंसिंग का हो पालन : योगी

  • दुकानदार और ग्राहक दोनों पहने मास्क, दुकानों में हो सैनिटाइज़र

  • पब्लिक एड्रेस सिस्टम को पूरी सक्रियता से जाये चलाया

  • रोज़ किया जाये सेनिटाइजेशन व एण्टीलार्वा का छिड़काव

  • गो-आश्रय स्थलों पर भी साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करें

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि आने वाले समय में प्रदेश में कई पर्व आयोजित किये जायेंगे। त्यौहारों को मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग बाजार में खरीददारी कर रहे हैं। ऐसे में संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए कोविड-19 के प्रोटोकाॅल और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन कराना ज़रूरी है।

मुख्यमंत्री ने टीम-11 के साथ अनलाॅक व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि बाजारों में यह सुनिश्चित हो कि दुकानदार और ग्राहक दोनों मास्क ज़रूर पहने। दुकान में सेनिटाइजर भी हो। उन्होंने कहा कि सभी सावधानियां बरतते हुए यह सुनिश्चित किया जाये कि कोई भी व्यक्ति कोरोना कैरियर न बनने पाये।

उन्होंने पर्वों और त्यौहारों के मद्देनज़र पब्लिक एड्रेस सिस्टम को पूरी सक्रियता से चलने के निर्देश देते हुए कहा कि इसके माध्यम से लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव की लगातार जानकारी दी जाये। साथ ही, संचारी रोगों के नियंत्रण, महिला सुरक्षा व सम्मान और सड़क सुरक्षा के बारे में भी पब्लिक एड्रेस सिस्टम द्वारा जागरूक किया जाये।

मुख्यमंत्री ने कोविड-19 के नियंत्रण के लिए प्रदेश में किए जा रहे प्रयासों पर संतोष व्यक्त करते हुए आगे भी इसी गति से कार्य किए जाने पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए अभी भी पूरी सतर्कता और सावधानी बरतना ज़रूरी है।

योगी ने कहा कि संचारी रोगों के नियंत्रण के लिए साफ-सफाई का काम पूरी सक्रियता से चलाया जाये। सेनिटाइजेशन, एण्टीलार्वा रसायनों का छिड़काव और फाॅगिंग के काम नियमित तौर पर किये जायें। नालियों की सफाई इस तरह की जाये, जिसमें सफाई के दौरान निकले मलबे का भी समुचित निस्तारण हो। उन्होंने गो-आश्रय स्थलों पर भी साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी खरीद केंद्रों पर पूरी पारदर्शिता के साथ धान खरीद की जाये। यह सुनिश्चित किया जाये कि किसान को अपनी उपज बेचने में कोई असुविधा न हो। किसानों की उपज का भुगतान 72 घण्टे में कर दिया जाये। अधिकारियों द्वारा धान खरीद प्रक्रिया की नियमित माॅनिटरिंग और खरीद केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया जाये। उन्होंने आलू, प्याज के दामों पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देश भी दिये।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

सावन का अंतिम सोमवार आज, कई शुभ योग में होगी महादेव की पूजा

लखनऊ। महाकाल को समर्पित सावन का पवित्र महीना अब समाप्त होने जा रहा है। हालांकि, इससे पहले भक्तों को सावन के आखिरी सोमवार पर...

रेनू कांडपाल बनीं कुमाऊंनी तीज क्वीन

उत्तराखंड महापरिषद में हर्षोल्लास से मनाया गया हरियाली तीज उत्सवलखनऊ। उत्तराखंड महापरिषद महिला शाखा एवं स्वयं सहायता समूह के संयुक्त तत्वावधान में हरियाली तीज...

बाबा श्याम के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

लखनऊ। श्री श्याम परिवार, लखनऊ द्वारा श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग में भव्य झूला उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान खाटू श्याम...

तुलसी पदों की सुरधारा में सराबोर हुई लोक चौपाल

तुलसी साहित्य में जीवन-मूल्यों का सहज समन्वयलखनऊ। गोस्वामी तुलसीदास जयंती पखवाड़ा के अंतर्गत लोक संस्कृति शोध संस्थान, उत्तर प्रदेश की 89वीं लोक चौपाल रविवार...

सावन गीतों संग कजरी पर महिलाओं ने नृत्य की मोहक छटा बिखेरी

लखनऊ। सावन का झूला, आल्ता के रंग, गजरे की खुशबू मेहंदी के रंग... जैसे खूबसूरत परिवेश में हरे रंग के परिधानों में सोलह श्रृंगार...

नाटक ‘सारा जहां हमारा है’ ने जीता दर्शकों का दिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा किरन लता की प्रस्तुति- एकल नाटक 'सारा जंहा हमारा है का मंचन...