back to top

हर नागरिक की सुरक्षा सरकार की शीर्ष प्राथमिकता: मुख्यमंत्री योगी

गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित ‘जनता दर्शन’ में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के हर नागरिक की सुरक्षा और समस्याओं का समाधान राज्य सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है।

जनता दर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग अपनी व्यक्तिगत, पारिवारिक और प्रशासनिक समस्याओं को लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी ने प्रत्येक व्यक्ति की बात को धैर्यपूर्वक सुना और तत्काल संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि समस्याओं का स्थायी समाधान तय समय सीमा में किया जाए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी शिकायत को हल्के में न लें और शिकायतकर्ता को समाधान की जानकारी समय-समय पर दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि समस्याओं के समाधान के बाद संबंधित व्यक्ति से फीडबैक अवश्य लिया जाए, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि समाधान संतोषजनक हुआ है या नहीं।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार पारदर्शी, जवाबदेह और संवेदनशील शासन की नीति पर काम कर रही है। जनता की शिकायतों का त्वरित निस्तारण इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री ने यह भी दोहराया कि राज्य सरकार आमजन से सीधे संवाद के माध्यमों को और मजबूत बनाएगी, ताकि लोगों को अपनी बात कहने और समाधान पाने में कोई कठिनाई न हो।

RELATED ARTICLES

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...