back to top

शासन को भेजा गया मियागंज ग्राम पंचायत का नाम बदलकर मायागंज रखने का प्रस्ताव

उन्नाव (उत्तर प्रदेश)। उन्नाव जिले की मियागंज ग्राम पंचायत का नाम बदलकर मायागंज रखने के प्रस्ताव को पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव के पास भेजा गया है। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि उन्होंने जिले की मियागंज ग्राम पंचायत का नाम बदलने के ग्राम पंचायत के प्रस्ताव को आगे की कार्वाई के लिए पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव के पास भेजा है। इस पर अंतिम निर्णय शासन को ही लेना है। जिलाधिकारी द्वारा पंचायती राज विभाग को भेजे गए पत्र में सफीपुर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक बंबा लाल दिवाकर के उस खत का उल्लेख किया गया है जिसमें उन्होंने मियागंज ग्राम पंचायत का नाम बदलने की बात कहते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय को प्रस्ताव भेजने की मांग की थी।

 

जिलाधिकारी को भेजे गए पत्र में विधायक दिवाकर ने उल्लेख किया है कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में गोरखपुर के तत्कालीन सांसद और मौजूदा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक चुनावी जनसभा में घोषणा की थी कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो इस ग्राम पंचायत का नाम मियागंज से बदलकर मायागंज कर दिया जाएगा। क्षेत्रीय विधायक के इस पत्र पर कार्यवाही के बाद ग्राम पंचायत में नाम बदलने का प्रस्ताव पारित कर खंड विकास अधिकारी तथा उप जिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी के पास भेजा था जिसके बाद जिलाधिकारी ने इसकी संस्तुति करते हुए पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव को वह प्रस्ताव कार्वाई के लिए भेजा है।

 

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में जिलों और ग्राम पंचायतों के नाम बदलने के कई प्रस्ताव सामने आए हैं। हाल ही में अलीगढ़ जिला पंचायत ने जिले का नाम बदलकर हरि नगर करने का प्रस्ताव पारित किया था। इसके अलावा मैनपुरी तथा फिरोजाबाद के नाम बदलने के प्रस्ताव भी संबंधित जिला पंचायतों ने सरकार को भेजे हैं।

RELATED ARTICLES

एकेटीयू के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 24 से

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध संस्थानों के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया...

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की बड़ी जीत

शिवेंद्र सिंह जीत के जश्न में डूबे कार्यकर्ता : बंगाल में नगर निकायों के बाद अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस...

प्रकृति का रौद्र रूप हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखण्ड एवं उत्तर प्रदेश में जल प्रलय

देश में बारिश का कहर जारी है। बारिश, भूस्खलन और बाढ़ के चलते यहां 20 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है।...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...