back to top

प्रोन्नति पाये ग्राम्य विकास अधिकारियों ने केशव प्रसाद का जताया आभार

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की पहल और निर्देश पर पिछले दिनों पूरी तत्परता बरतते हुए ग्राम्य विकास विभाग मुख्यालय द्वारा 113 ग्राम विकास अधिकारियों को पदोन्नति देकर सहायक विकास अधिकारी (आईएसबी) बनाया गया है। पदोन्नति से आये इन सहायक विकास अधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को धन्यवाद ज्ञापित किया है और आभार प्रकट किया है।

ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने गुरुवार को ग्राम्य विकास आयुक्त जी एस प्रियदर्शी से लखनऊ में मिलकर इस कार्य के लिए आभार जताया और विश्वास दिलाया कि वह पूरी निष्ठा व सेवा भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। ग्राम्य विकास आयुक्त ने इन लोगों से कहा कि गांव-गरीब के लिए संचालित योजनाओं को अमलीजामा पहनाने में पूरी गम्भीरता व संवेदनशीलता के साथ कार्य करें।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ग्राम्य विकास विभाग के उच्चाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विभाग में जो भी पद पदोन्नति से भरे जाने हैं, उन्हें नियमानुसार समय से पदोन्नति देने की कार्यवाही की जाए।

मुलाकात करने वालों में ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के संगठन मंत्री दुर्गा प्रसाद राय, गोरखपुर जिला मंत्री प्रसून मिश्रा, अशरफ अली अंसारी (गोरखपुर), इंदु प्रकाश राय (आजमगढ़) प्रमुख रूप से रहे।

RELATED ARTICLES

यूपी में 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले,गोरखपुर समेत कुल 4 मंडलायुक्त बदले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई मंडलों के...

डिजिटल ग्रीन का एआई फार्मिंग असिस्टेंट फार्मरचैट भारत में 10 लाख यूजर्स के पार, नया और स्मार्ट 2.0 वर्जन लॉन्च

लखनऊ। डिजिटल ग्रीन इंडिया का एआई आधारित फार्मिंग एडवाइजरी असिस्टेंट फार्मरचैट भारत में 10 लाख यूज़र्स का आँकड़ा पार कर चुका है। इसे अक्टूबर...

विपक्ष के हंगामे के बीच 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट मंगलवार को प्रस्तुत किया। वित्त...

बैडमिंटन के नए स्कोरिंग सिस्टम पर गोपीचंद… कुछ खिलाड़ी बाहर हो जाएंगे तो कुछ को फायदा होगा

नई दिल्ली। पुलेला गोपीचंद को आज भी याद है कि जब उनके खेलने के दिनों में बैडमिंटन की स्कोरिंग प्रणाली में बदलाव हुआ था...

विपक्ष के हंगामे के बीच 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट मंगलवार को प्रस्तुत किया। वित्त...

सपा सदस्यों ने विधान भवन परिसर में किया प्रदर्शन

लखनऊ। मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों ने यूपी विधानमंडल के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को भी विधानसभा परिसर में...

अप कॉमेडियन कुणाल कामरा का बेंगलुरु शो रद्द

मुंबई। बेंगलुरु में स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अपने शो रद्द कर दिए हैं। व्हाइटफील्ड इलाके में होने वाले इन शो का हिंदुत्ववादी कार्यकतार्ओं...