back to top

पुलिस थाने पहुंचे निर्माता अनुराग कश्यप

मुम्बई। अभिनेत्री पायल घोष द्वारा दर्ज कराए बलात्कार के मामले में फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप बृहस्पतिवार को वर्साेवा पुलिस थाने पहुंचे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए तलब किया था। अधिकारी ने बताया कि कश्यप अपने दो सहयोगियों के साथ सुबह करीब 10 बजे पुलिस थाने पहुंचे।

इस दौरान कश्यप हाथ में कुछ दस्तावेज लिए हुए भी दिखे। अधिकारी ने बताया कि उनके वकील भी कुछ देर बाद पुलिस थाने पहुंचे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभिनेत्री घोष अपने वकील नितिन सतपुते के साथ 22 सितम्बर को पुलिस थाने पहुंची थीं, जिसके बाद वर्साेवा पुलिस ने कश्यप के खिलाफ मामला दर्ज किया था। अपनी शिकायत में घोष ने आरोप लगाया है कि कश्यप ने 2013 में उनके साथ बलात्कर किया था।

घोष ने मंगलवार को केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले के साथ महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की थी और निर्देशक के खिलाफ कार्रवाई की अपील की थी। मुलाकात के बाद मंत्री ने संवाददताओं से कहा कि राज्यपाल ने कहा है कि वह इस मामले में महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख से बात करेंगे।

घोष ने सोमवार को आठवले के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन किया था और कश्यप की गिरफ्तारी की मांग की थी। केन्द्रीय मंत्री ने कहा था कि कश्यप को पुलिस ने इस सप्ताह गिरफ्तार नहीं किया गया तो उनकी पार्टी प्रदर्शन करेगी। कश्यप के खिलाफ इस सप्ताह वर्साेवा थाने में भादंवि की धारा 376(क) ,354, 341 और 342 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

RELATED ARTICLES

सकारात्मक वैश्विक संकेतों से सेंसेक्स 77744 पर खुला, रुपये में भी 7 पैसे की तेजी

मुंबई । सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच एचडीएफसी बैंक तथा इन्फोसिस जैसी कंपनियों के शेयर में लिवाली से सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

सकारात्मक वैश्विक संकेतों से सेंसेक्स 77744 पर खुला, रुपये में भी 7 पैसे की तेजी

मुंबई । सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच एचडीएफसी बैंक तथा इन्फोसिस जैसी कंपनियों के शेयर में लिवाली से सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को...

सावन का अंतिम सोमवार आज, कई शुभ योग में होगी महादेव की पूजा

लखनऊ। महाकाल को समर्पित सावन का पवित्र महीना अब समाप्त होने जा रहा है। हालांकि, इससे पहले भक्तों को सावन के आखिरी सोमवार पर...

रेनू कांडपाल बनीं कुमाऊंनी तीज क्वीन

उत्तराखंड महापरिषद में हर्षोल्लास से मनाया गया हरियाली तीज उत्सवलखनऊ। उत्तराखंड महापरिषद महिला शाखा एवं स्वयं सहायता समूह के संयुक्त तत्वावधान में हरियाली तीज...

बाबा श्याम के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

लखनऊ। श्री श्याम परिवार, लखनऊ द्वारा श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग में भव्य झूला उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान खाटू श्याम...

तुलसी पदों की सुरधारा में सराबोर हुई लोक चौपाल

तुलसी साहित्य में जीवन-मूल्यों का सहज समन्वयलखनऊ। गोस्वामी तुलसीदास जयंती पखवाड़ा के अंतर्गत लोक संस्कृति शोध संस्थान, उत्तर प्रदेश की 89वीं लोक चौपाल रविवार...

सावन गीतों संग कजरी पर महिलाओं ने नृत्य की मोहक छटा बिखेरी

लखनऊ। सावन का झूला, आल्ता के रंग, गजरे की खुशबू मेहंदी के रंग... जैसे खूबसूरत परिवेश में हरे रंग के परिधानों में सोलह श्रृंगार...