back to top

असम में सत्ता में आने पर सीएए को अमान्य करने के लिए कानून लाएगी : प्रियंका

तेजपुर (असम)। कांगेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने मंगलवार को कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद यदि उनकी पार्टी असम में सत्ता में आती है तो संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को अमान्य करने के लिए राज्य में एक नया कानून लाया जाएगा।

प्रियंका ने तेजपुर में एक जनसभा के दौरान पांच गारंटी अभियान की शुरूआत की और कहा, यदि उनकी पार्टी को (जनता ने) इस पूर्वाेत्तर राज्य में सरकार बनाने का मौका दिया, तो पूरे राज्य में गृहणियों को हर महीने 2,000 रुपये दिए जाएंगे और सभी परिवारों को 200 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी।

कांग्रेस महासचिव चुनावी राज्य असम के दो दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने यह वादा भी किया कि उनकी पार्टी चाय बागान मजदूरों की न्यूनतम दिहाड़ी मौजूदा 167 रुपये से बढ़ा कर 365 रुपए करेगी और युवाओं को करीब 25,000 सरकारी नौकरी प्रदान करेगी।

उन्होंने कहा, असम के लोगों को भाजपा ने 25 लाख नौकरियां देने का पांच साल पहले वादा किया था लेकिन उन्हें धोखा दिया और इसके बजाय यहां के लोगों को सीएए दिया। हमारी पार्टी खोखले वादे नहीं कर रही है, बल्कि पांच गारंटी दे रही है।

RELATED ARTICLES

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

हम टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं: हरमनप्रीत

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टॉटन। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने...

सात्विक और चिराग इंडोनेशिया ओपन के मैच के बीच से हटे

जकार्ता । सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी बुधवार को यहां इंडोनेशिया ओपन के पहले दौर के मुकाबले के दौरान सात्विक...

केजरीवाल ने मालवीय नगर हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया, घटनाओं को बताया चिंताजनक

नयी दिल्ल । दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मालवीय नगर में भीषण आग लगने से लोगों की मौत पर गहरा...

दिल्ली के मालवीय नगर में रेस्तरां में आग लगने से 21 लोगों की मौत,PM मोदी-CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख , मुआवजे का किया ऐलान

नयी दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक गेस्ट हाउस में भीषण आग लगने से 21 लोगों की दर्दनाक मौत...