back to top

नेटफ्लिक्स की ‘द व्हाइट टाइगर’ में प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव की एंट्री

मुंबई: लेखक अरविंद अडिगा के मैन बुकर पुरस्कार विजेता उपन्यास ‘द व्हाइट टाइगर’ पर आधारित फिल्म में प्रियंका चोपड़ा जोनस और राजकुमार राव एकसाथ नजर आएंगे। नेटफ्लिक्स ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। नेटफ्लिक्स इसका निर्माण मुकुल देओरा के साथ मिलकर करेगा। वहीं प्रियंका इसकी एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर होंगी। रामिन बहरानी इसका निर्देशन करेंगे। फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ की शूटिंग इस साल के आखिर में भारत में शुरू होगी। प्रियंका ने एक बयान में कहा कि वह रामिन बहरानी के साथ काम करने को काफी उत्साहित हैं। उन्होंने यह किताब पढ़ी है और उसमें कहानी बयां करने का तरीका उन्हें बेहद पसंद आया। उन्होंने कहा, मैं साल के आखिर में फिल्म की शूटिंग भारत में शुरू होने और राजकुमार के साथ पहली बार काम करने को लेकर उत्साहित हूं।

 

वहीं राजकुमार राव ने कहा, कलाकारों के लिए यह समय बेहद रोमांचक है और मैं इस विश्व स्तरीय प्रोजेक्ट का हिस्सा बन खुश हूं। मैं रामिन के काम का प्रशंसक रहा हूं और नेटफ्लिक्स पर द व्हाइट टाइगर देखने को उत्साहित हूं। निर्देशक रामिन बहरानी ने कहा कि वह करीब एक दशक से अडिगा की किताब पर फिल्म बनाना चाहते थे और अब इसका मौका मिलने पर वह बेहद प्रसन्न हैं।

 

RELATED ARTICLES

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...