back to top

बिहार : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल विस्तार आज, शामिल होंगे प्रधानमंत्री

पटना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बृहस्पतिवार को बिहार में भाजपा नीत सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार समारोह में शामिल होंगे। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा।सूत्रों के अनुसार, मोदी पूर्वाह्न करीब 11:35 बजे पटना हवाई अड्डे पहुंचेंगे और वहां से गांधी मैदान जाएंगे, जहां समारोह का आयोजन होना है।

हवाई अड्डे से समारोह स्थल की दूरी करीब छह किलोमीटर है।एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया,प्रधानमंत्री के काफिले को हवाई अड्डे से समारोह स्थल तक पहुंचने में करीब 30 मिनट लगेंगे। सड़कों के दोनों ओर बैरिकेडिंग की गई है ताकि लोग खड़े होकर उनका अभिवादन कर सकें। इस समारोह को भाजपा बिहार में पहली बार अपने नेतृत्व में सरकार चलाने की उपलब्धि के रूप में देख रही है। हिंदी पट्टी के इस महत्वपूर्ण राज्य में सत्ता का नेतृत्व भाजपा को पिछले महीने जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद मिला।

भाजपा की बिहार इकाई के अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा, यह निश्चित रूप से सरकारी कार्यक्रम है, लेकिन पार्टी के लिए यह विशेष महत्व का अवसर भी है। इसलिए हम भी अपने स्तर पर प्रयास कर रहे हैं कि समारोह भव्य रूप से सफल हो। भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। पिछले महीने पार्टी नेता सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री पद की शपथ अपेक्षाकृत सादे समारोह में हुई थी, लेकिन अब पश्चिम बंगाल में भाजपा की बढ़ती राजनीतिक मजबूती और असम में पार्टी की पकड़ मजबूत होने से कार्यकर्ताओं का उत्साह और बढ़ गया है।हालांकि, पार्टी सूत्रों ने स्वीकार किया कि पिछले कुछ दिनों से पटना में रुक-रुक कर हो रही बारिश और आंधी-तूफान समारोह को लेकर चिंता का विषय बने हुए हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और संगठन महासचिव बी एल संतोष बुधवार रात से ही पटना में मौजूद हैं। समारोह से पहले केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और जेपी नड्डा समेत भाजपा शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्रियों के भी पहुंचने की संभावना है।राजग सहयोगियों में नीतीश कुमार भी समारोह में मौजूद रह सकते हैं। उनके पुत्र निशांत कुमार ने सम्राट चौधरी सरकार में शामिल होने पर सहमति दे दी है।बिहार में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने के लिए मुख्यमंत्री पद छोड़ा था। राजनीति से अब तक दूर रहे उनके 45 वर्षीय पुत्र ने जदयू कार्यकर्ताओं के आग्रह पर सार्वजनिक जीवन में आने का फैसला किया है। कार्यकर्ताओं को आशंका थी कि पार्टी प्रमुख के सत्ता छोड़ने के बाद जदयू के भविष्य पर असर पड़ सकता है।समारोह में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के भी शामिल होने की संभावना है।

उनकी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)को पूर्ववर्ती नीतीश मंत्रिमंडल में दो मंत्री पद मिले थे, लेकिन नई भाजपा नीत सरकार में उसे अभी प्रतिनिधित्व का इंतजार है।राज्य सरकार में फिलहाल केवल दो मंत्री हैं जदयू के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव जिन्हें उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। इसे सत्ता संतुलन में बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। पहले नीतीश कुमार सरकार में सम्राट चौधरी और भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार सिन्हा उपमुख्यमंत्री थे।

संविधान के अनुसार, राज्य विधानसभा की कुल सदस्य संख्या के 15 प्रतिशत से अधिक मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया जा सकता। बिहार विधानसभा में 243 सदस्य हैं, इसलिए राज्य मंत्रिपरिषद में अधिकतम 36 सदस्य हो सकते हैं। लेकिन सूत्र बताते हैं कि फिलहाल 31 मंत्री होंगे।भाजपा और जदयू, जिनके पास राजग के 202 विधायकों में से 174 सीटें हैं, विस्तारित मंत्रिमंडल में सबसे अधिक हिस्सेदारी पाने की संभावना है।वहीं, लोजपा (रामविलास) के अलावा केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हम तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) भी अपनी ताकत के अनुरूप प्रतिनिधित्व मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं।

RELATED ARTICLES

लोकभवन में चयनित अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री योगी ने बांटें नियुक्ति पत्र

लखनऊ।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लोकभवन में आयोजित भव्य नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों...

पिता-पुत्र हत्याकांड में दोषी सात लोगों को आजीवन कारावास

आजमगढ़। आजमगढ़ जिले की एक अदालत ने वर्ष 2020 के चुनाव की रंजिश को लेकर पिता-पुत्र की हत्या किए जाने के मामले में सात...

बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण के लिए ब्रिगेड परेड ग्राउंड में बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था

कोलकाता। कोलकाता स्थित ब्रिगेड परेड ग्राउंड में पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पहली सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए करीब...

लोकभवन में चयनित अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री योगी ने बांटें नियुक्ति पत्र

लखनऊ।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लोकभवन में आयोजित भव्य नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों...

पिता-पुत्र हत्याकांड में दोषी सात लोगों को आजीवन कारावास

आजमगढ़। आजमगढ़ जिले की एक अदालत ने वर्ष 2020 के चुनाव की रंजिश को लेकर पिता-पुत्र की हत्या किए जाने के मामले में सात...

बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण के लिए ब्रिगेड परेड ग्राउंड में बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था

कोलकाता। कोलकाता स्थित ब्रिगेड परेड ग्राउंड में पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पहली सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए करीब...

पंजाब में जमीन धोखाधड़ी मामले में ईडी की छापेमारी

चंडीगढ। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित जमीन धोखाधड़ी मामले में कुछ बिल्डर और रियल एस्टेट कंपनियों के खिलाफ धनशोधन जांच के तहत पंजाब और...

चंद्रनाथ रथ की हत्या…कड़ी सुरक्षा के बीच पोस्टमार्टम शुरू, अंतिम संस्कार पर फैसला परिवार लेगा

कोलकाता। भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ के आवास पर पार्टी के वरिष्ठ नेता पहुंचे और कहा कि उनका परिवार बृहस्पतिवार...

मनोहर लाल भुंगरा की प्रदर्शनी में छापाकला की संवेदनात्मक यात्रा

छापा में जीवन की प्रतिध्वनि लखनऊ । भारतीय समकालीन कला के परिदृश्य में छापाकला (प्रिंटमेकिंग) एक सशक्त, संवेदनशील और वैचारिक माध्यम के रूप में अपनी...