back to top

पंजाब में जमीन धोखाधड़ी मामले में ईडी की छापेमारी

चंडीगढ। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित जमीन धोखाधड़ी मामले में कुछ बिल्डर और रियल एस्टेट कंपनियों के खिलाफ धनशोधन जांच के तहत पंजाब और चंडीगढ़ में कई स्थानों पर बृहस्पतिवार को छापे मारे।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मोहाली और चंडीगढ़ में सनटेक सिटी परियोजना, अजय सहगल, एबीएस टाउनशिप्स, अल्टस बिल्डर्स, धीर कंस्ट्रक्शंस और उनके सहयोगियों से जुड़े करीब 12 स्थानों पर धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि एजेंसी नितिन गोहल नामक व्यक्ति की भी तलाश कर रही है।

उस पर ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) के शुल्क के भुगतान में चूक करने वाले कई बिल्डर की मदद करने और उनके लिए राजनीतिक संरक्षण की व्यवस्था करने का आरोप है।

अधिकारियों ने बताया कि गोहल का संबंध पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) राजबीर घुमन से है।अधिकारियों ने कहा कि आरोपियों पर गमाडा से भूमि उपयोग परिवर्तन (सीएलयू) लाइसेंस हासिल करने में धोखाधड़ी करने और बाद में लोगों से ठगी करने का आरोप है। आरोप है कि उन्होंने निवेशकों से करोड़ों रुपये की धनराशि जुटाई।

RELATED ARTICLES

लोकभवन में चयनित अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री योगी ने बांटें नियुक्ति पत्र

लखनऊ।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लोकभवन में आयोजित भव्य नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों...

पिता-पुत्र हत्याकांड में दोषी सात लोगों को आजीवन कारावास

आजमगढ़। आजमगढ़ जिले की एक अदालत ने वर्ष 2020 के चुनाव की रंजिश को लेकर पिता-पुत्र की हत्या किए जाने के मामले में सात...

बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण के लिए ब्रिगेड परेड ग्राउंड में बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था

कोलकाता। कोलकाता स्थित ब्रिगेड परेड ग्राउंड में पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पहली सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए करीब...

बिहार : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल विस्तार आज, शामिल होंगे प्रधानमंत्री

पटना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बृहस्पतिवार को बिहार में भाजपा नीत सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार समारोह में शामिल होंगे। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के...

चंद्रनाथ रथ की हत्या…कड़ी सुरक्षा के बीच पोस्टमार्टम शुरू, अंतिम संस्कार पर फैसला परिवार लेगा

कोलकाता। भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ के आवास पर पार्टी के वरिष्ठ नेता पहुंचे और कहा कि उनका परिवार बृहस्पतिवार...

मनोहर लाल भुंगरा की प्रदर्शनी में छापाकला की संवेदनात्मक यात्रा

छापा में जीवन की प्रतिध्वनि लखनऊ । भारतीय समकालीन कला के परिदृश्य में छापाकला (प्रिंटमेकिंग) एक सशक्त, संवेदनशील और वैचारिक माध्यम के रूप में अपनी...