back to top

कर्नाटक में एक विशाल सभा में बोले प्रधानमंत्री मोदी- कांग्रेस को सिर्फ विश्वासघात करना आता है

बेंगलुरु। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कांग्रेस को निशाना बनाते हुए उसपर कर्नाटक में आंतरिक सत्ता संघर्ष के कारण सुशासन प्रदान करने में विफल रहने और जनता के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश भर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बढ़ते राजनीतिक प्रभाव के बीच बेंगलुरु से एक भगवा सूर्य का उदय हो रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने यहां पार्टी कार्यकर्ताओं की एक विशाल सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को राजनीतिक स्थिरता और विकास के प्रतीक के रूप में पेश किया, जबकि कांग्रेस को विश्वासघात की राजनीति और पार्टी शासित राज्यों में प्रशासनिक विफलता का प्रतीक बताया। प्रधानमंत्री ने कहा,कर्नाटक में पिछले तीन वर्षों से, सरकार का अधिकांश समय लोगों की समस्याओं का हल ढूंढने के बजाय, आंतरिक संघर्षों को सुलझाने में व्यतीत हुआ है। कांग्रेस सरकार नेतृत्व और सत्ता-साझाकरण व्यवस्था पर अनिश्चितता से घिरी रही।

पीएम मोदी पिछले छह महीनों से मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार के बीच चल रहे सत्ता संघर्ष का जिक्र कर रहे थे। उन्होंने कहा, कांग्रेस यह तय नहीं कर पा रही है कि मुख्यमंत्री कब तक पद पर बने रहेंगे। वह यह भी तय नहीं कर पा रही है कि किसी और को मौका मिलेगा या नहीं। सब कुछ अधर में लटका हुआ है। मोदी ने कहा कि कांग्रेस सरकार कुछ ही महीनों में सत्ता-विरोधी लहर का सामना करने लगती है, क्योंकि पार्टी के पास शासन का कोई एजेंडा नहीं होता। उन्होंने कहा, ऐसा इसलिए है क्योंकि कांग्रेस को सिर्फ जनता को धोखा देना आता है। वे (कांग्रेस के नेता) खुद झूठे हैं और उनकी गारंटियां भी झूठी होती हैं।

कांग्रेस की सत्ता की किताब में शासन का कोई अध्याय ही नहीं है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा अनिश्चित वैश्विक माहौल में स्थिरता का प्रतिनिधित्व करती है तथा राज्यों में हाल के चुनाव परिणाम राजग के शासन मॉडल के लिए बढ़ते जन समर्थन को दर्शाते हैं। पुडुचेरी में लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी, असम में फिर से सरकार बनाने, पश्चिम बंगाल में भाजपा की चुनावी जीत और गुजरात के स्थानीय निकाय चुनाव में पार्टी की व्यापक जीत का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि ये परिणाम एक निर्णायक राजनीतिक बदलाव का संकेत देते हैं।

उन्होंने कहा कि ये चुनाव परिणाम भारतीय राजनीति की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण हैं। ये भारत के युवाओं, महिलाओं, किसानों, गरीबों और मध्यम वर्ग के मिजाज को दर्शाते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, भारत के लोग कह रहे हैं कि उन्हें स्कैम (घोटाले) नहीं, स्पीड (तेजी) चाहिए, उन्हें समाधान चाहिए। उन्हें राष्ट्रीय नीति पर आधारित राजनीति चाहिए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा को मजबूत करने में कर्नाटक ने ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, यहां तक कि पार्टी के शुरूआती वर्षों में भी। उन्होंने कहा,मैं देख सकता हूं कि आज बेंगलुरु की धरती से भगवा सूर्य का उदय हुआ है। जब भाजपा इतनी बड़ी पार्टी नहीं थी, तब भी कर्नाटक ने इसे जबरदस्त ताकत दी।

RELATED ARTICLES

अश्विन ने सूर्यवंशी के बारे में कहा-भारत के लिए तीनों प्रारूप में खेलते देखना चाहूंगा

जयपुर। भारत के महान स्पिनर रविचंद्रन अश्विन चाहते हैं कि युवा तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी राष्ट्रीय टीम के लिए तीनों प्रारूप में खेलें। राजस्थान...

ब्रिटिश-भारतीय अभिनेत्री आरती शाह ने लंदन के मंच पर पैडिंगटन की करुणा को जीवंत किया

लंदन। पुरस्कार विजेता मंचीय प्रस्तुति ‘पैडिंगटन द म्यूजिकल’ के कार्टून किरदार पैडिंगटन (एक भालू) की भाव-भंगिमा को अपने अभिनय से जीवंत करने वालीं अभिनेत्री...

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत की राह पर लौटने उतरेंगे पंजाब किंग्स

धर्मशाला। पंजाब किंग्स की टीम सोमवार को धर्मशाला के खूबसूरत मैदान में जब खराब फॉर्म से जूझ रही दिल्ली कैपिटल्स की मेजबानी करेगी...

अश्विन ने सूर्यवंशी के बारे में कहा-भारत के लिए तीनों प्रारूप में खेलते देखना चाहूंगा

जयपुर। भारत के महान स्पिनर रविचंद्रन अश्विन चाहते हैं कि युवा तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी राष्ट्रीय टीम के लिए तीनों प्रारूप में खेलें। राजस्थान...

ब्रिटिश-भारतीय अभिनेत्री आरती शाह ने लंदन के मंच पर पैडिंगटन की करुणा को जीवंत किया

लंदन। पुरस्कार विजेता मंचीय प्रस्तुति ‘पैडिंगटन द म्यूजिकल’ के कार्टून किरदार पैडिंगटन (एक भालू) की भाव-भंगिमा को अपने अभिनय से जीवंत करने वालीं अभिनेत्री...

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत की राह पर लौटने उतरेंगे पंजाब किंग्स

धर्मशाला। पंजाब किंग्स की टीम सोमवार को धर्मशाला के खूबसूरत मैदान में जब खराब फॉर्म से जूझ रही दिल्ली कैपिटल्स की मेजबानी करेगी...

प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर विजय को दी बधाई

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) प्रमुख सी जोसेफ विजय को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ...

सीएम बनते ही विजय का बड़ा तोहफा…200 यूनिट मुफ्त बिजली, महिला सुरक्षा बल और एंटी-ड्रग यूनिट्स को मंजूरी दी

चेन्नई । तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के संस्थापक विजय ने रविवार को मुख्यमंत्री पद संभालने के तत्काल बाद घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट मुफ्त...

OnePlus ने भारत में लॉन्च किया OnePlus Nord CE 6, 8000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ दमदार एंट्री

नई दिल्ली।स्मार्टफोन बाजार में अपनी मजबूत पकड़ रखने वाली कंपनी OnePlus ने भारतीय यूजर्स के लिए अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन OnePlus Nord CE 6...