back to top

सोमनाथ में शौर्य यात्रा का भव्य आयोजन, प्रधानमंत्री मोदी ने किया अवलोकन

सोमनाथ (गुजरात)। सोमनाथ मंदिर में रविवार को आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत निकाली गई शौर्य यात्रा में वीरता, परंपरा और सांस्कृतिक वैभव का अद्भुत संगम देखने को मिला। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खुली छत वाली गाड़ी से इस भव्य यात्रा का अवलोकन किया।शौर्य यात्रा शंख सर्कल से प्रारंभ होकर सोमनाथ मंदिर परिसर के सामने स्थित वीर हमीरजी गोहिल सर्कल तक लगभग एक किलोमीटर के मार्ग से गुजरी। यात्रा में डमरू बजाते हुए पुरुषों का एक समूह सबसे आगे चल रहा था। प्रधानमंत्री मोदी ने यात्रा की शुरुआत में कुछ क्षणों के लिए ढोल बजाया, बाद में उसे सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया।

यात्रा के दौरान मार्ग के दोनों ओर मौजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए और कई स्थानों पर फूलों की पंखुड़ियां बरसाईं। मार्ग पर बने विभिन्न मंचों पर कलाकारों ने भारत के अलग-अलग क्षेत्रों के पारंपरिक नृत्य रूपों की मनोहारी प्रस्तुतियां दीं, जिससे वातावरण उत्सवमय हो गया।शौर्य यात्रा में शामिल 108 घोड़ों का अश्वदल विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। घुड़सवारों ने सफेद कमीज, खाकी पतलून और केसरिया रंग की टोपी पहन रखी थी। ये घोड़े और उनके सवार गुजरात के विभिन्न हिस्सों से लाए गए थे।

गुजरात पुलिस के कांस्टेबल भरत कुमार जटाभाई ने कहा, ये घोड़े और उनके सवार गुजरात के अलग-अलग क्षेत्रों से आए हैं। हम सभी गुजरात पुलिस से हैं और पिछले दस दिनों से इसके लिए अभ्यास कर रहे थे। मैं पाटन जिले में तैनात हूं और इस शौर्य यात्रा का हिस्सा बनकर मुझे गर्व महसूस हो रहा है।उन्होंने बताया कि उनका घोड़ा 17 वर्ष का है और वह काठियावाड़ी तथा मारवाड़ी संकर नस्ल का है। पाटन जिले से लगभग दस घोड़े शौर्य यात्रा में शामिल किए गए।

प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय गुजरात दौरे पर शनिवार शाम को सोमनाथ पहुंचे थे। उन्होंने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम का अवलोकन किया।प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व की शौर्य यात्रा में शामिल होकर अत्यंत गौरवान्वित हूं। इस अवसर पर मंदिर की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाली मां भारती की अनगिनत वीर संतानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उनका अदम्य साहस और पराक्रम देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

RELATED ARTICLES

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सालाना 1.20 करोड़ यात्रियों की क्षमता होगी, पहले चरण में प्रतिदिन औसतन 150 उड़ानें संचालित होंगी

लखनऊ । गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर क्षेत्र में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तेजी से अपने संचालन की ओर बढ़ रहा है।...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- अमेरिका में नई तेल रिफाइनरी में निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज

वॉशिंगटन/नयी दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज अमेरिका में 50 वर्ष में स्थापित...

पदक विजेता खिलाड़ियों की फीस होगी माफ, प्रदेश में खुलेगा बालिकाओं के लिए अलग स्पोर्ट्स कॉलेज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कॉलेजेज सोसाइटी की अहम बैठक बुधवार को खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव की अध्यक्षता...

चैत्र नवरात्र 19 से, पालकी पर सवार होकर आयेंगी मां भवानी

डोली में होगा माता का आगमन, प्रतिपदा तिथि का रहेगा क्षय और नौ दिन के होंगे नवरात्रिलखनऊ। नवरात्रि के नौ पवित्र दिनों में मां...

मां शीतला से की उत्तम स्वास्थ्य व समृद्धि की कामना

लखनऊ। शीतलाष्टमी पर्व श्रद्धा व सत्कार के साथ मनाया गया। भक्तों ने बासी प्रसाद शीतला माता को अर्पित कर सभी के सुख समृद्धि की...

दर्शकों को गुदगुदाने के साथ सीख भी दे गया ‘द प्रपोजल’

गुस्सा और बहस किसी भी रिश्ते को बर्बाद कर सकते हैंलखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थियेटर आर्ट्स लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई...

पुस्तक लोकार्पण संग कई विभूतियों को मिला सम्मान

चेतना साहित्य परिषद ने मनाया 55वां संस्थापना दिवस समारोहलखनऊ। उ.प्र. सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चन्द्रभानु गुप्त की प्रेरणास्पद स्मृति में लब्धप्रतिष्ठित संस्था चेतना...

सत्ता और विद्रोह की कहानी है आयलैण्ड आफ ड्रीम्स

संत गाडगे सभागार में हुआ नाटक का मंचनलखनऊ। भारतेन्दु नाट्य अकादमी, लखनऊ में अध्ययनरत चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों द्वारा शुभदीप राहा के निर्देशक में...

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सालाना 1.20 करोड़ यात्रियों की क्षमता होगी, पहले चरण में प्रतिदिन औसतन 150 उड़ानें संचालित होंगी

लखनऊ । गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर क्षेत्र में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तेजी से अपने संचालन की ओर बढ़ रहा है।...