back to top

प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा की महिला सांसदों से मुलाकात की

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने आवास पर भाजपा की महिला सांसदों के साथ शुक्रवार को सुबह नाश्ते पर मुलाकात की और उन्हें नई जिम्मेदारियां लेने तथा अपने क्षेत्र में कुपोषण की समस्या सहित नए क्षेत्रों में काम करने का सुझाव दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने पार्टी की महिला सांसदों से अपना परिचय देने को कहा। उन्होंने कहा कि सबको एक-दूसरे के बारे में पता होना चाहिए।

बैठक में शामिल एक सांसद ने बताया कि प्रधानमंत्री ने उनसे कहा कि राजनीति सिर्फ अपने बारे में नहीं, बल्कि दूसरों के लिए होती है। मोदी ने कहा कि महिला सांसदों को नई जिम्मेदारियां लेनी चाहिए और उन्हें नए क्षेत्रों में काम करना चाहिए।

बच्चों के कुपोषण का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि महिला सांसद ऐसे क्षेत्रों में बच्चों को पौष्टिक भोजन देने की दिशा में काम कर सकती हैं जहां कुपोषण की समस्या है।

उन्होंने गुजरात में हुए एक प्रयोग का जिक्र किया जब एक स्वस्थ और हष्ट-पुष्ट बच्चे की तस्वीर माताओं को अपने मोबाइल पर डालने को कहा जाता था जिसे देख कर अन्य महिलाओं को अपने बच्चे को भी तंदुरुस्त रखने की प्रेरणा मिलती हो।

प्रधानमंत्री से मुलाकात के कार्यक्रम में पार्टी के सांसदों को सात समूहों में बांटा गया है और यह पांचवें समूह के साथ उनकी बैठक थी। नवनिर्वाचित 17वीं लोकसभा में कुल 78 महिला सांसद हैं। स्वतंत्रता के बाद लोकसभा में महिला सांसदों की यह सर्वाधिक संख्या है। इनमें से 41 महिला सांसद भाजपा से हैं।

भाजपा के एक नेता ने बताया कि मोदी के साथ संसद के दोनों सदनों के भाजपा सांसदों की मुलाकात का कार्यक्रम इस उद्देश्य से बनाया गया है ताकि उन्हें प्रधानमंत्री के साथ सीधे संवाद का मौका मिल सके। इस तरह की मुलाकात उन्हें प्रधानमंत्री के साथ चर्चा करने का अवसर प्रदान करती है ताकि उनका विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन हो सके, खासतौर पर संसद से जुड़े विषयों के बारे में।

एक महिला सांसद ने बताया कि यह अनौपचारिक मुलाकात थी और इस दौरान उन्होंने (प्रधानमंत्री ने) हमसे बात की। इस मुलाकात के दौरान गृह मंत्री एवं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी भी मौजूद थे।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 16वीं लोकसभा के दौरान भी विभिन्न राज्यों के पार्टी सांसदों से मुलाकात की थी और उनसे सरकार के एजेंडे के बारे में चर्चा की थी।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा सांसदों से अपने घर पर नाश्ते पर मुलाकात की थी। प्रधानमंत्री ने युवा सांसदों से पूछा था कि राजनीति के अलावा आप क्या-क्या काम करते हैं? इसके अलावा बाकी कामों में क्या रुचि है? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि राजनीति के अलावा जो काम आप करते हैं, समाज में वह उभर कर सामने आना चाहिए। लोगों को उनकी जानकारी होनी चाहिए।

पिछले दिनों भाजपा संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) से लेकर 31 अक्टूबर (सरदार पटेल जयंती) तक सभी सांसदों को अपने-अपने क्षेत्र में 150 किलोमीटर पदयात्रा निकालने का निर्देश दिया था।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

सावन का अंतिम सोमवार आज, कई शुभ योग में होगी महादेव की पूजा

लखनऊ। महाकाल को समर्पित सावन का पवित्र महीना अब समाप्त होने जा रहा है। हालांकि, इससे पहले भक्तों को सावन के आखिरी सोमवार पर...

रेनू कांडपाल बनीं कुमाऊंनी तीज क्वीन

उत्तराखंड महापरिषद में हर्षोल्लास से मनाया गया हरियाली तीज उत्सवलखनऊ। उत्तराखंड महापरिषद महिला शाखा एवं स्वयं सहायता समूह के संयुक्त तत्वावधान में हरियाली तीज...

बाबा श्याम के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

लखनऊ। श्री श्याम परिवार, लखनऊ द्वारा श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग में भव्य झूला उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान खाटू श्याम...

तुलसी पदों की सुरधारा में सराबोर हुई लोक चौपाल

तुलसी साहित्य में जीवन-मूल्यों का सहज समन्वयलखनऊ। गोस्वामी तुलसीदास जयंती पखवाड़ा के अंतर्गत लोक संस्कृति शोध संस्थान, उत्तर प्रदेश की 89वीं लोक चौपाल रविवार...

सावन गीतों संग कजरी पर महिलाओं ने नृत्य की मोहक छटा बिखेरी

लखनऊ। सावन का झूला, आल्ता के रंग, गजरे की खुशबू मेहंदी के रंग... जैसे खूबसूरत परिवेश में हरे रंग के परिधानों में सोलह श्रृंगार...

नाटक ‘सारा जहां हमारा है’ ने जीता दर्शकों का दिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा किरन लता की प्रस्तुति- एकल नाटक 'सारा जंहा हमारा है का मंचन...