back to top

प्रधानमंत्री मोदी ने छह वर्ष में देश में अराजकता के माहौल को समाप्त किया : योगी

गोरखपुर (उप्र)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले छह वर्ष में देश में अराजकता का माहौल खत्म करके सभी को अपना मुरीद बना लिया है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को उनके जन्मदिन पर बधाई दी।

अपने बधाई संदेश में उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री मोदी के कुशल तथा दूरगामी सोच वाले नेतृत्व की बदौलत ही देश में छह वर्ष में बड़ा परिवर्तन हुआ है,लगभग सभी विकसित देश प्रधानमंत्री की कार्यशैली के मुरीद भी हो गए हैं। देश में जब नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री की कुर्सी संभाली तब माहौल बेहद ही खराब था अराजकता, अव्यवस्था, अविश्वास तथा असुरक्षा का वातावरण था। इसके बाद भी प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी बेहद कुशल कार्यक्षमता के साथ देश के विकास को पटरी पर ला दिया।

योगी ने कहा, गरीबों को प्रधानमंत्री आवास के साथ मुफ्त में बिजली कनेक्शन, शौचालय के लाभ के साथ ही उज्जवला योजना व कन्या सौभाग्य योजना का लाभ भी मिल रहा है। हर योजना को उनके पास तक पहुंचने का बेहद सुगम मार्ग बनाया गया है। सरकार का प्रयास है कि हर योजना अंतिम पायदान पर बैठे लोगों तक पहुंचे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा वैश्विक स्तर पर भारत को नई पहचान दिलाने वाले प्रधानमंत्री मोदी के इरादे स्पष्ट हैं। जो मित्रता का भाव रखते हैं, उनसे मित्रता निभाई जा रही है और जो शत्रुता रखते हैं, उन्हें घर में घुसकर सबक सिखाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर के वृद्घाश्रम में 110 दिव्यांगजनों को कृत्रिम उपकरण बांटे। योगी ने 40 ट्राईसाइकिल, छह व्हीलचेयर, 25 हियरिंग एड आदि वितरित किए।

RELATED ARTICLES

उत्तराखंड महापरिषद ने योगी आदित्यनाथ को किया हरेला भेंट

लखनऊ। आज उत्तराखंड महापरिषद, लखनऊ के अध्यक्ष हरीश चंद्र पंत के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट...

पुरी रथ यात्रा : भगवान जगन्नाथ के मंदिर में पहंडी अनुष्ठान संपन्न

पुरी। ओडिशा के पुरी में नौ दिनों तक चलने वाली वार्षिक रथ यात्रा की शुरूआत लागातार बारिश और लाखों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में पहंडी...

फिर चला मेस्सी का जादू, इंग्लैंड को हराकर अर्जेन्टीना फाइनल में

अटलांटा । कप्तान लियोनल मेस्सी ने पहले हाफ में जूझने के बाद दूसरे हाफ के अंतिम लम्हों में अपना जलवा बिखेरा और दो गोल...

झाल, करताल, ढोलक और जगन्नाथ के जयकारों से गूंजा शहर

राजधानी में जगह-जगह निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, भक्तों ने भक्ति भाव से खींचा रथ, की पूजा-अर्चनालखनऊ। जगन्नाथ रथयात्रा के दिन गुरुवार को राजधानी...

19 से शुरू होगा वर्षायोग कलश स्थापना महोत्सव

भव्य शोभायात्रा के साथ आशियाना जैन मंदिर पहुंचे उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराजलखनऊ। उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज (ससंघ) आज...

पहाड़ी गीतों संग उत्तराखंड की महिलाओं ने मनाया हरेला पर्व

उत्तराखण्ड समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाया लोकपर्व हरेलालखनऊ। कल्याणपुर में प्रवासी उत्तराखण्ड समाज एवं आर्ट्स एंड कल्चरल सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में उत्तराखण्ड...