back to top

प्रधानमंत्री मोदी ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने की अगवानी

भुवनेश्वर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को यहां बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पहुंचे और यहां से वह ओडिशा के चक्रवात प्रभावित चार जिलों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, प्रताप सारंगी, मुख्य सचिव ये के त्रिपाठी, डीजीपी अन्हय और अन्य ने हवाई अड्डे पर उनकी अगवानी की।

इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता भी वहां मौजूद थे। नेताओं की तरफ से न तो प्रधानमंत्री को कोई गुलदस्ता भेंट किया गया और न ही किसी ने हवाईअड्डे पर उनसे हाथ मिलाया। कोविड-19 महामारी के मद्देनजर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए यह कदम उठाए गए। प्रधानमंत्री यहां से प्रदेश के राज्यपाल और मुख्यमंत्री के साथ वायुसेना के विशेष हेलीकॉप्टर से चक्रवात प्रभावित जिलों का मुआयना करने चले गए।

सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री का जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, भद्रक और बालासोर जिलों के हवाई सर्वेक्षण का कार्यक्रम है। केंद्रीय मंत्री प्रधान और सारंगी एक अन्य हेलीकॉप्टर में हवाई सर्वेक्षण के लिए गए। हवाई सर्वेक्षण से लौटने के बाद प्रधानमंत्री मोदी का चक्रवात की स्थिति तथा प्रभावित इलाकों में राहत व पुनर्वास के लिए उठाए गए कदमों को लेकर समीक्षा बैठक करने का कार्यक्रम है।

अम्फान चक्रवात के कारण चार तटीय जिलों और उत्तरी मयूरभंज के कुछ इलाकों में घरों, बिजली व्यवस्था से जुड़े आधारभूत ढांचों, फसलों आदि को व्यापक नुकसान पहुंचा है। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने चक्रवात प्रभावित पश्चिम बंगाल का हवाई सर्वेक्षण किया और पड़ोसी राज्य में स्थिति का जायजा लिया।

RELATED ARTICLES

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

देवशयनी एकादशी 25 को, चार महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी...

‘भाषा कभी हमारे बीच दीवार नहीं बनी : आरती बिराजदार

लखनऊ। हर शो की अपनी एक खास बात होती है और सन नियो का नया शो 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' भी इससे...

कर्मों की निर्जरा का सर्वोत्तम उपाय है सिद्धों की आराधना

सिद्धों की आराधना का दूसरा दिनलखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर मे चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी ही प्रभावना...

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आफ अवध आज से

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, संगीत मिलन और भातखंडे पूर्व छात्र संघ के सहयोग से शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026...

अभिनय में सफलता नहीं मौके खत्म होने का डर है : वेदांग रैना

लखनऊ। फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हुए ढाई साल बीत चुके हैं और इस दौरान वेदांग रैना की जिंदगी काफी बदल चुकी है। जल्द ही...

तकनीक ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को बनाया यादगार

लखनऊ। जब भी क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इसकी वजह उनकी पिछली...