back to top

प्रधानमंत्री मोदी ने की राधाकृष्णन को सर्वसम्मति से उपराष्ट्रपति चुनने की अपील

नयी दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सी. पी. राधाकृष्णन के सार्वजनिक जीवन में किए गए कार्यों की प्रशंसा की और विपक्ष सहित सभी दलों से सर्वसम्मति से उन्हें चुनने की अपील की। राधाकृष्णन को यहां सत्तारूढ़ गठबंधन के सांसदों की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के कई सहयोगी दलों सहित शीर्ष नेताओं ने सम्मानित किया।

राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए अपना नामांकन बुधवार को दाखिल कर सकते हैं। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने संवाददाताओं को बताया कि मोदी ने अपने संबोधन में विभिन्न दलों, विशेषकर विपक्ष से राधाकृष्णन का समर्थन करने की अपील की ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उनका चुनाव सर्वसम्मति से हो।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार, 19 अगस्त, 2025 को नई दिल्ली में एनडीए संसदीय दल की बैठक के दौरान महाराष्ट्र के राज्यपाल और एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन को सम्मानित किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने तालियां बजाकर उनका अभिनंदन किया।

पीएम मोदी ने तमिलनाडु के अनुभवी भाजपा नेता एवं महाराष्ट्र के राज्यपाल राधाकृष्णन का राजग सांसदों से परिचय कराया और उनके लंबे सार्वजनिक जीवन जिक्र किया, जिसमें उन्होंने विभिन्न पदों पर कुशलतापूर्वक कार्य किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में सिंधु जल संधि का मुद्दा भी उठाया और पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की संसद या अपने मंत्रिमंडल को विश्वास में लिए बिना पाकिस्तान के साथ समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए आलोचना की। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने कहा कि नेहरू ने देश के हित की परवाह किए बिना अपनी छवि चमकाने के लिए ऐसा किया था। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को 80 प्रतिशत से अधिक जल का इस्तेमाल करने की अनुमति दी गई है।

महाराष्ट्र के राज्यपाल और एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और प्रहलाद जोशी, राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह और भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर के साथ, मंगलवार, 19 अगस्त, 2025 को नई दिल्ली में एनडीए संसदीय दल की बैठक में भाग लेने के लिए पहुँचते हुए।


पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद मोदी सरकार ने इस संधि को स्थगित कर दिया है। सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार उस दौर के पापों को धो रही है। मोदी ने कहा कि बाद में नेहरू ने अपने एक सहयोगी से कहा कि उन्हें विश्वास था कि यह समझौता पाकिस्तान के साथ अन्य मुद्दों को सुलझाने में मदद करेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मोदी ने एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स द्वारा भारत की दीर्घकालिक सॉवरेन क्रेडिट रेटिंग बढ़ाने के हालिया निर्णय का भी उल्लेख किया और कहा कि यह देश की सुदृढ़ अर्थव्यवस्था को दर्शाता है तथा इससे अधिक निवेश आकर्षित होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, महाराष्ट्र के राज्यपाल और एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के साथ एनडीए संसदीय दल की बैठक के दौरान ।

रीजीजू ने कहा कि राधाकृष्णन (67) ने किसी भी विवाद से दूर रहकर एक साधारण जीवन जिया है। उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति के रूप में उनका चुनाव पूरे देश के लिए खुशी की बात होगी। भाजपा नीत राजग को लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों वाले निर्वाचक मंडल में पूर्ण बहुमत प्राप्त है, ऐसे में राधाकृष्णन की जीत तय मानी जा रही है। इस बीच, विपक्षी गठबंधन इंडिया (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) से संकेत मिल रहे हैं कि वह अपना उम्मीदवार उतारेगा और चुनाव लड़ेगा।

RELATED ARTICLES

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

देवशयनी एकादशी 25 को, चार महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी...

‘भाषा कभी हमारे बीच दीवार नहीं बनी : आरती बिराजदार

लखनऊ। हर शो की अपनी एक खास बात होती है और सन नियो का नया शो 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' भी इससे...

कर्मों की निर्जरा का सर्वोत्तम उपाय है सिद्धों की आराधना

सिद्धों की आराधना का दूसरा दिनलखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर मे चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी ही प्रभावना...

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आफ अवध आज से

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, संगीत मिलन और भातखंडे पूर्व छात्र संघ के सहयोग से शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026...

अभिनय में सफलता नहीं मौके खत्म होने का डर है : वेदांग रैना

लखनऊ। फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हुए ढाई साल बीत चुके हैं और इस दौरान वेदांग रैना की जिंदगी काफी बदल चुकी है। जल्द ही...

तकनीक ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को बनाया यादगार

लखनऊ। जब भी क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इसकी वजह उनकी पिछली...