back to top

गरीबों को मजबूत बनाने की बजाय उद्योगपतियों की मदद कर रहे हैं प्रधानमंत्री : राहुल

वायनाड (केरल)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के करोड़ों गरीबों को सशक्त बनाने की बजाय कुछ बड़े उद्योगपतियों की मदद कर रहे हैं। केरल विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के प्रचार के लिए अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड पहुंचे कांग्रेस नेता ने यह भी कहा, प्रधानमंत्री का मानना है कि अगर आप बड़े कारोबारों में पैसे लगाएंगे तो अर्थव्यवस्था गति पकड़ लेगी। लेकिन होता यह है कि ये सब बड़े कारोबारी पैसे खुद ले लेते हैं।

उन्होंने वायनाड के मनन्थावडी और सुल्तान बतेरी इलाकों में रोडशो भी किया। कलपेटा में आयोजित एक चुनावी सभा में राहुल गांधी ने दावा किया कि उनकी पार्टी के पास आर्थिक संकट को दूर करने का समाधान है। उन्होंने कहा, केरल की अर्थव्यवस्था चालू करने के लिए हम न्याय का विचार दे रहे हैं। इससे न सिर्फ गरीबों को मदद मिलेगी, बल्कि केरल की अर्थव्यवस्था गति पकड़ लेगी तथा नौकरियों का सृजन आरंभ हो जाएगा।

गांधी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर न्याय योजना के तहत गरीब लोगों के खातों में प्रति माह छह हजार रुपए डाले जाएंगे। राहुल गांधी ने कहा, कांग्रेस का मानना है कि अगर आपको अर्थव्यवस्था को गति देना है तो गरीब लोगों, करोड़ आम लोगों के हाथ में पैसे देने होंगे। कांग्रेस नेता ने तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों का उल्लेख करते हुए कहा, प्रधानमंत्री ने तीनों कानून पारित करवाएं हैं। हमें इसके खिलाफ लड़ना होगा।

वायनाड से लोकसभा सदस्य ने यह भी कहा कि उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज है कि फिर से वायनाड की सोच को वापस लाया जाए और इसका कोई कारण नहीं है कि यह स्थान फिर से दुनिया में मसाले की राजधानी की पहचान हासिल करे। गौरतलब है कि केरल की सभी 140 विधानसभा सीटों के लिए छह अप्रैल को मतदान होना है।

RELATED ARTICLES

एलडीए की बड़ी कार्रवाई, अलीगंज अग्निकांड वाली अवैध 4 मंजिला इमारत पर चला बुलडोजर

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज इलाके में आग से 15 लोगों की मौत वाली 4 मंजिला इमारत को शनिवार सुबह ध्वस्त करने की...

PM मोदी का इंस्टा वीडियो बना रिकॉर्ड, 24 घंटे में 30.6 करोड़ व्यूज, युवाओं को कहा-थैंक्स फ्रेंड्स

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम वीडियो ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। गुरुवार को जारी उनके वीडियो को 24 घंटे के भीतर 30.6...

CWG 2026: जादुमनी का दमदार आगाज, स्कॉटलैंड के एरन कलन को 5-0 से हराकर अगले दौर में

ग्लासगो। भारत के बॉक्सर जादुमनी सिंह मंडेन्गबाम ने कॉमनवेल्थ गेम्स (सीडब्ल्यूजी) 2026 का आगाज दमदार प्रदर्शन के साथ किया है। जादुमनी ने पुरुषों के...

CWG 2026: झंडू कुमार ने रचा इतिहास, पैरा पावरलिफ्टिंग में भारत को दिलाया पहला ब्रॉन्ज

ग्लासगो। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का खाता पैरा पावरलिफ्टिंग से खुला है। बिहार के झंडू कुमार ने पुरुषों के हैवीवेट वर्ग में शानदार...

NEET पेपर लीक आंदोलन के नेता अभिजीत दिपके को टाइफाइड, बोले- इस्तीफा तक जारी रहेगा संघर्ष

नई दिल्ली। NEET-UG पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच एक अहम खबर सामने आई है। कॉकरोच जनता...

रेनोवेशन के कारण बंद पड़े आडिटोरियम से शहर के रंगकर्मी निराश

लखनऊ। उत्तर भारत की सांस्कृतिक राजधानी होने का गौरव रखने वाले लखनऊ शहर में आज अपनी समृद्ध नाट्य परंपरा को प्रदर्शित करने के लिए...