back to top

राष्ट्रपति ने कोरोना योद्धाओं को सराहा

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने में देश में लॉकडाउन को प्रभावी बनाने के लिए सोमवार को पुलिस बलों, चिकित्सा कर्मियों, सफाई कर्मियों और व्यापारियों का आभार जताया। राष्ट्रपति ने ट्विटर पर देश के नागरिकों, गैर-सरकारी संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, धार्मिक और परमार्थ संगठनों, रेड क्रॉस तथा अन्य कई लोगों एवं संगठनों का आभार व्यक्त किया जो विभिन्न तरीकों से देश की सेवा कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मैं सभी देशवासियों, गैर सरकारी संस्थानों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, धार्मिक व जन-सेवी संगठनों, तथा रेड क्रॉस सहित उन सभी लोगों को धन्यवाद देता हूं जो विभिन्न तरीकों से योगदान दे रहे हैं। उनका सेवा-भाव सराहनीय है। मुझे विश्वास है कि कोविड-19 पर विजय पाने में उनका सतत योगदान बना रहेगा।

कोविंद ने ट्वीट किया, आइए, हम पुलिस, सशस्त्र बलों और सुरक्षा कर्मियों के साहस और दृढ़-संकल्प के लिए उनका आभार व्यक्त करें। देश के भीतर लॉकडाउन को प्रभावी बनाने में, हमारे पुलिस बल संवेदनशीलता और दक्षता का परिचय दे रहे हैं तथा हमारे सशस्त्र व अर्द्धसैनिक-बल सीमा पार आतंकवाद से देश की सुरक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारी बाधाओं के बावजूद साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए अथक परिश्रम करने वाले हमारे सफाई कर्मी, नगरपालिका कर्मचारी और जन सुविधाओं में कार्यरत सभी कर्मवीर हमारे असली नायक हैं। वे हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत भी हैं।

कोविंद ने कहा कि परिवहन सेवाएं प्रदान करने वाले सभी चालक, तथा छोटे व्यापारी व दुकानदार सहित, इस कठिन समय में नागरिकों को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने वाले सभी कर्मी विशेष प्रशंसा के हकदार हैं। मैं उत्साह के साथ सेवा करने की उनकी भावना को नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि सारे देश में टेस्टिंग-लैब्स में कार्यरत वैज्ञानिकों और तकनीशियनों की प्रतिबद्धता अद्वितीय है। चौबीसों घंटे काम करते हुए, उन्होंने अत्यंत प्रतिकूल परिस्थितियों में अब तक लगभग 4 लाख नमूने एकत्र किए हैं। उन्होंने देश सेवा को सर्वाेपरि रखा है। उनकी निस्वार्थ कार्यनिष्ठा प्रशंसनीय है।

राष्ट्रपति ने कहा कि हमारे डॉक्टर, नर्स और अन्य सभी स्वास्थ्य-कर्मी अनुकरणीय साहस का परिचय दे रहे है। देशवासियों का जीवन बचाने के लिए वे अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। वे जिस समर्पण और निष्ठा के साथ देश की सेवा कर रहे हैं उसका उल्लेख इतिहास में बलिदान और सेवा की महागाथा के रूप में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अपने और परिवारजन के लिए गंभीर जोखिम उठाते हुए, कोविड-19 के खिलाफ युद्ध में देश की सेवा करने वाले सभी देशवासियों के लिए, मैं विशेष आभार और सम्मान व्यक्त करता हूं।

RELATED ARTICLES

आशियाना के मोती महल डीलक्स रेस्टोरेंट में एसी कंप्रेशर फटने से लगी भीषण आग,इलाके में मचा हड़कंप

लखनऊ । राजधानी के आशियाना थाना क्षेत्र अंतर्गत पावर हाउस चौराहे के पास स्थित विवेक प्लाजा में बुधवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई,...

टाटा मोटर्स ने अपने लखनऊ प्लांट में 10 लाख कमर्शियल गाड़ियों के प्रोडक्शन का माइलस्टोन हासिल किया

उत्तर प्रदेश में इंडस्ट्रियल एक्सीलेंस और स्किल बिल्डिंग के 35 साल पूरे होने का जश्न मनाया लखनऊ। भारत की सबसे बड़ी कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी...

नगर निगम सदन की बैठक में सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित, विकास और जनहित को मिली नई गति

महापौर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई महत्वपूर्ण बैठक, बोलीं बिना आईडी कार्ड के कोई कर्मचारी न जाए टैक्स वसूलने प्राइवेट व्यक्ति को वसूली के...

अक्षय तृतीया पर बनेंगे पंचमहापुरुष, त्रिपुष्कर, सर्वार्थ सिद्धि योग

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

‘लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ का आगाज

दो दिवसीय लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का भव्य शुभारंभवरिष्ठ अभिनेता डॉ. अनिल रस्तोगी और अयूब खान ने किया उद्घाटनदर्जन भर फीचर फिल्मो की स्क्रीनिंग...

मुझे अपनी फिल्मों के जरिए लोगों को हंसाना पसंद है : वरुण शर्मा

लखनऊ। पंजाब के जालंधर से आया एक लड़का, उम्र सिर्फ 35 साल है। लेकिन सपने बहुत बड़े हैं। भला हो भी क्यों ना, जिन...

एक्शन ड्रामा से भरपूर है प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द ब्लफ’

फिल्म कहानी के मोर्चे पर बहुत दमदार नहीं हैलखनऊ। प्रियंका चोपड़ा जोनस की एक्शन-थ्रलिर फिल्म 'द ब्लफ' अपनी घोषणा के बाद से ही चर्चा...

पापों का नाश करने वाली मोहिनी एकादशी 27 को, होगी श्रीहरि की पूजा

लखनऊ। एकादशी तिथि के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही विधिपूर्वक व्रत किया जाता है। वैदिक...

चराग़-ए-इल्म की पहली रौशनी — प्रोफेसर नाज़ेमा अंसारी

गुजरात की सरज़मीन, जो तहज़ीब व रिवायत की ख़ुशबू से महकती रही है, आज एक नए बाब-ए-तारीख़ की अमीन बनी। इल्म के उफ़क़ पर...