back to top

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने अंतरिक्ष वैज्ञानिक रोड्डम नरसिम्हा के निधन पर जताया शोक

नई दिल्ली। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रख्यात एयरोस्पेस वैज्ञानिक तथा पद्म विभूषण से सम्मानित रोड्डम नरसिम्हा के निधन पर मंगलवार को शोक व्यक्त किया। साथ ही इसे विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र के लिए एक बड़ी क्षति बताया। नरसिम्हा का सोमवार को बेंगलुरू के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। मस्तिष्क में रक्तस्राव के बाद आठ दिसम्बर को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

कोविंद ने ट्वीट किया, प्रख्यात एयरोस्पेस वैज्ञानिक श्री रोड्डम नरसिम्हा का निधन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी क्षेत्र के लिए एक बड़ी क्षति है। वह तरल गतिकी में प्राधिकार थे और उन्हें पद्म विभूषण सहित कई अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। उनके परिवार और सहयोगियों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।

वहीं, मोदी ने प्रख्यात अंतरिक्ष वैज्ञानिक तथा पद्म विभूषण से सम्मानित रोड्डम नरसिम्हा के निधन पर मंगलवार को शोक प्रकट किया और कहा कि उन्होंने ज्ञान और अनुसंधान की भारतीय परम्परा की श्रेष्ठता को साकार किया। मोदी ने ट्वीट किया, रोड्डम नरसिम्हा ने ज्ञान और अनुसंधान की भारतीय परम्परा की श्रेष्ठता को साकार किया। वह एक उत्कृष्ट वैज्ञानिक थे और भारत की प्रगति के लिए विज्ञान और नवाचार की ताकत का लाभ उठाने को लेकर गंभीर थे। उनके निधन से दु:खी हूं। उनके परिजनों और मित्रों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।

बता दें, प्रतिष्ठित भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएस) में सेवाएं देने वाले 87 वर्षीय वैज्ञानिक नरसिम्हा ने सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे कर्नाटक के बेंगलुरु में अंतिम सांस ली। नरसिम्हा हृदय संबंधी बीमारी से ग्रस्त थे और 2018 में उन्हें मस्तिष्काघात हुआ था। अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए 2013 में उन्हें देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

RELATED ARTICLES

परीक्षा में गड़बड़ी रोकने के लिए कानून लाएगी सरकार, संसद भवन में अपने पहले सम्बोधन में बोली राष्ट्रपति मुर्मू

नयी दिल्ली। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण तथा लोकसभा एवं राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं को आरक्षण देने के प्रावधान वाला कानून पारित...

प्रधानमंत्री ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करनेकी घोषणा पर खुशी जताई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रखर समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर को देश के सर्वाेच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न (मरणोपरांत) से नवाजे जाने की घोषणा पर...

प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेने मथुरा पहुंचे CM योगी

जिला संवाददाता मधुसूदन शर्मा/मथुरा। प्रधानमंत्री के 23 नवम्बर के प्रस्तावित/संभावित कार्यक्रम के दृष्टिगत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद मथुरा का भ्रमण किया। मुख्यमंत्री ने...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...