back to top

प्रमोद और मोना के पावर कारपोरेशन चेयरमैन से रंग लायी मुलाकात, दो विद्युत उपकेन्द्रों में ट्रांसफार्मर अपग्रेड की मिली सौगात

  • रामपुर खास के छूटे पुरवों व मजरों में विद्युतीकरण को कारपोरेशन देगा प्राथमिकता
  • लालगंज तथा लखहरा बड़े विद्युत उपकेन्द्रों की कार्यक्षमता में भी बढोत्तरी की जगी उम्मीद

लालगंज, प्रतापगढ़। क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना और राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी के द्वारा रामपुर खास में विद्युतीकरण के सुदृढ़ होने का एक और मजबूत प्रयास रंग लाया है। इसके तहत क्षेत्र के विद्युत उपकेन्द्र नौढ़िया तथा विद्युत उपकेन्द्र रायपुर तियांई में ट्रांसफार्मर क्षमता अपग्रेड होने की सौगात मिली है।

विधायक मोना तथा राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी की उत्तर प्रदेश विद्युत पावर कारपोरेशन के चेयरमैन आशीष गोयल से संयुक्त मुलाकात में क्षेत्र के दो विद्युत उपकेन्द्रों को ट्रांसफार्मर क्षमता में अपग्रेड की सौगात मिली है। वहीं सांगीपुर के लखहरा स्थित दो सौ बीस केवीए विद्युत गृह के साथ लालगंज में स्थापित एक सौ बत्तीस केवीए विद्युत उपकेन्द्र के भी दिन और बहुरने के आस जगे हैं।

लखहरा तथा लालगंज विद्युत स्टेशनों की कार्य क्षमता बढ़ाए जाने पर भी विधायक तथा राज्यसभा सदस्य के द्वारा चेयरमैन से सार्थक चर्चा हुई है। क्षेत्रीय विधायक एवं राज्यसभा सदस्य की पावर कारपोरेशन के चेयरमैन से बीती पन्द्रह सितंबर को लखनऊ के शक्ति भवन में संयुक्त मुलाकात हुई। इस मुलाकात में सांसद प्रमोद तिवारी तथा विधायक मोना ने चेयरमैन को बताया कि जिले की रामपुर खास विधानसभा क्षेत्र के तैतीस/ग्यारह विद्युत उपकेन्द्र रायपुर तियांई और नौढ़िया में ट्रांसफार्मर क्षमता में कमी के कारण क्षेत्र के लोगों को विद्युत आपूर्ति में कठिनाई हो रही है।

वहीं, प्रमोद तिवारी तथा एमएलए आराधना मिश्रा ने चेयरमैन को यह भी जानकारी दी कि रामपुर खास में विद्युतीकरण से छूटे हुए पुरवों व मजरों एवं बस्तियों में ठेकेदार के ब्लैक लिस्टेड होने के कारण कार्य अधूरा पड़ा है। विधायक मोना ने चेयरमैन को अपने निर्वाचन क्षेत्र के ऐसे छूटे हुए मजरों तथा पुरवों की सूची भी सौपी। विधायक ने चेयरमैन से शिकायत दर्ज करायी कि विद्युतीकरण को उनके निर्वाचन क्षेत्र में शत प्रतिशत पूर्ण किये जाने को लेकर शासन द्वारा धनराशि भी स्वीकृत करायी जा चुकी है।

इसके बावजूद अधूरे कार्य को लेकर विधायक मोना ने कारपोरेशन के सामने सवाल दागा। राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने मुलाकात में इस मामले को गंभीरता से उठाते हुए कहा कि सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में शत प्रतिशत विद्युतीकरण की घोषणा के बावजूद अभी भी अधूरे कार्य से लोगों में नाराजगी है। चेयरपर्सन आशीष गोयल ने विधायक आराधना मिश्रा मोना तथा सांसद प्रमोद तिवारी को कारपोरेशन की अगले दिन सोलह सितंबर को हुई बैठक में इन प्रस्तावों पर हुई कार्रवाईयों की जानकारी प्रदान की है।

इसके तहत उन्होनें बताया कि विद्युत उपकेन्द्र रायपुर तियांई में पांच एमबीए की क्षमता के ट्रांसफार्मर की बढ़ोत्तरी कर इसे दस एमबीए स्वीकृत कर दिया गया है। इसी तरह नौढ़िया उपकेन्द्र में संचालित हो रहे पांच एमबीए ट्रांसफार्मर के बगल पांच एमबीए का एक और ट्रांसफार्मर लगाये जाने की भी स्वीकृति निर्गत की जा चुकी है। इससे अब नौढ़िया तथा रायपुर तियांई विद्युत उपकेन्द्रों से जुडे गांवों को लो बोल्टेज तथा लोड बढ़ने पर कटौती व तार टूटने आदि की समस्या जल्द छुटकारा मिल जाएगा।

वहीं पावर कारपोरेशन के चेयरमैन ने यह भी जानकारी दी है कि छूटे हुए पुरवे एवं मजरे में विद्युतीकरण के कार्य को प्राथमिकता से कराया जाएगा। सोमवार को यहां राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी तथा विधायक आराधना मिश्रा मोना के हवाले से यह जानकारी मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने दी है। नौढ़िया तथा रायपुर तियांई में ट्रांसफार्मर क्षमता अपग्रेड होने की जानकारी होने पर इन केन्द्रों से जुड़े गांव के लोगों में भी खुशी देखी गयी है।

लालगंज प्रमुख अमित प्रताप सिंह पंकज, रामपुर संग्रामगढ़ प्रमुख नीतू सरोज, जिपंस लालजी यादव, पूर्व प्रमुख ददन सिंह, भुवनेश्वर शुक्ल आदि ने विधायक आराधना मिश्रा मोना तथा सांसद प्रमोद तिवारी के इन संयुक्त प्रयासों के कारगर होने पर खुशी जतायी है।

यह खबर पढ़े- संसद भवन में पीएम मोदी बोले- देश के निर्माण में नेहरू, शास्त्री, मनमोहन और वाजपेयी सभी का योगदान

RELATED ARTICLES

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित

देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में जुट रही भीड़ से उत्साहित प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को कहा...

गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को, जगह-जगह होंगे विविध आयोजन

लखनऊ। हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। यह न केवल एक पर्व है, बल्कि...

कहानी से मिली सीख

सूझबूझ ही सच्ची ताकतलखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्रामीण महिला एवं बाल कल्याण सोसाइटी द्वारा बाराबंकी जनपद के मंजीठा गांव में संचालित 'जागो री जागो' अनौपचारिक...

भजन-कीर्तन संग विविध कार्यक्रमों से सजेगा जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव

65वां श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव व जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की तैयारी बैठक संपन्नलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में 65वां श्री माधव मंदिर...

गुण मिले तो गुरु बनाओ, चित मिले तो चेला : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में 200 लोगों ने प्रतिभाग किया

छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक कियालखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ, संस्कृति विभाग, उ.प्र. द्वारा डिवाइन ग्लोरी पब्लिक स्कूल, पपनामऊ, चिनहट, लखनऊ...

मैं पिछले 20 सालों से हर महीने वैष्णो देवी जाता हूं : अंश मनुजा

बस उसे अपना प्यार जताना नहीं आतालखनऊ। कलर्स के चर्चित फैमिली कॉमेडी-ड्रामा शो बरेली के बच्चन में अंश मनुजा सतलुज उर्फ एंग्री बच्चन के...