back to top

प्रैक्टिकल समझ थ्योरी को और मजबूत बनाती है

बसंत पंचमी पर टॉपरैंकर्स में टॉपर्स टॉक का आयोजन

टॉपर्स को मिली सफलता की सौगात

लखनऊ। ज्ञान, विद्या और बुद्धि की देवी माँ सरस्वती को समर्पित वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर टॉपरैंकर्स लखनऊ में टॉपर्स टॉक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जब टॉपर्स ने स्वयं अपनी सफलता की कहानी साझा की, तो माहौल प्रेरणा और उत्साह से भर गया। कार्यक्रम के साथ ही टॉपरैंकर्स के चौथे संस्थान का आलमबाग में आधिकारिक उद्घाटन शौर्यवर्धन और अपूर्वश्री एवं उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक की धर्मपत्नी नम्रता पाठक ने किया।
टॉपर्स टॉक कार्यक्रम में टॉपरैंकर्स के होनहार छात्र शौर्यवर्धन और अपूर्वश्री ने अपने सहपाठियों और जूनियर छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता न तो एक दिन की मेहनत से मिलती है और न ही केवल किस्मत से। इसके लिए निरंतरता, अनुशासन और एक समान जज्बे के साथ की गई मेहनत जरूरी है। उन्होंने बताया कि किसी भी परीक्षा की तैयारी के लिए 12-14 घंटे पढ़ाई करना आवश्यक नहीं, बल्कि यह जरूरी है कि जो भी पढ़ा जाए, वह पूरी एकाग्रता और फोकस के साथ हो तथा कॉन्सेप्ट को गहराई से समझा जाए।
टॉपर्स ने छात्रों को किताबों तक सीमित न रहने की सलाह देते हुए कहा कि अपने विषय से जुड़े घटनाक्रमों और व्यावहारिक उदाहरणों को समझना भी उतना ही आवश्यक है, क्योंकि प्रैक्टिकल समझ थ्योरी को और मजबूत बनाती है। इस दौरान उन्होंने लीगलएज को धन्यवाद देते हुए उसके रिवीजन पैटर्न और अकादमिक सिस्टम की सराहना की। उन्होंने कहा कि लीगलएज एक ऐसा संस्थान है जो रिवीजन थ्योरी, मॉक टेस्ट, कॉन्सेप्ट क्लियर क्लासेज, अनुपस्थित छात्रों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं, डाउट क्लियरिंग सेशन, वन-टू-वन मेंटरिंग और पैरेंट्स-टीचर मीटिंग पर विशेष ध्यान देता है।
इस अवसर पर लीगलएज लखनऊ के निदेशक विशाल शर्मा ने कहा कि संस्थान की हर सफलता और हर नया कदम उसके छात्र-छात्राओं की मेहनत और विश्वास का परिणाम है। उन्होंने बताया कि टॉपर्स टॉक कार्यक्रम और टॉपरैंकर्स के चौथे संस्थान का उद्घाटन आलमबाग में किया गया है, जिसके पीछे छात्रों की उपलब्धियों की अहम भूमिका रही है। साथ ही आलमबाग स्थित संस्थान में क्लैट आईपीएमएटी, सीयूइटी से संबंधित कोर्स की पढ़ाई कराई जाएगी।
निदेशक विशाल शर्मा ने जानकारी दी कि इस वर्ष लीगलएज के छात्रों ने एआईआर-1, एआईआर-2 और एआईआर-3 सहित टॉप-10 में कुल 7 रैंक हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर संस्थान की सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि किसी संयोग का परिणाम नहीं, बल्कि छात्रों और फैकल्टी की एकजुट मेहनत और समर्पण का नतीजा है।

RELATED ARTICLES

धूमधाम से मनाया गया आदिनाथ भगवान का जन्मकल्याणक

गाजे बाजे के साथ निकाली गई डालीगंज में पालकी यात्रा लखनऊ। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान का गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता की...

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला आज से

मेले में नित्य साहित्यिक सांस्कृतिक गतिविधियां चलेंगीलखनऊ, 12 मार्च। रवीन्द्रालय चारबाग लान में कंल 13 मार्च से 10 दिवसीय लखनऊ पुस्तक मेला प्रारंभ ओ...

‘नृत्य’ नाटक ने दिया संदेश प्रकृति में मृत्यु जीवन का है प्रारंभ

यायावर रंगमंडल की ओर से नृत्य नाटक का प्रदर्शन पुनीत मित्तल के निर्देशन में बली आॅडिटोरियम में प्रभावी रूप में किया गया लखनऊ। यायावर रंगमंडल...

धूमधाम से मनाया गया आदिनाथ भगवान का जन्मकल्याणक

गाजे बाजे के साथ निकाली गई डालीगंज में पालकी यात्रा लखनऊ। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान का गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता की...

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला आज से

मेले में नित्य साहित्यिक सांस्कृतिक गतिविधियां चलेंगीलखनऊ, 12 मार्च। रवीन्द्रालय चारबाग लान में कंल 13 मार्च से 10 दिवसीय लखनऊ पुस्तक मेला प्रारंभ ओ...

‘नृत्य’ नाटक ने दिया संदेश प्रकृति में मृत्यु जीवन का है प्रारंभ

यायावर रंगमंडल की ओर से नृत्य नाटक का प्रदर्शन पुनीत मित्तल के निर्देशन में बली आॅडिटोरियम में प्रभावी रूप में किया गया लखनऊ। यायावर रंगमंडल...

फिल्म कैलेंडर का ट्रेलर हुआ लॉन्च

कैलेंडर मूल रूप से एक कन्नड़ फिल्म हैलखनऊ। आगामी महिला-केंद्रित फिल्म कैलेंडर की टीम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें मीडिया को फिल्म के...

सगी बहनों की मार्मिक कहानी है नाटक ‘दो अकेली’

नाटक दो-अकेली का सफल मंचनलखनऊ। श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रांट वर्ष 2025-26...

अलविदा जुमा की नमाज आज, तैयारियां पूरी

लखनऊ। रमजानुल मुबारक का बाबरकत महीना धीरे-धीर रुखसत हो रहा है। रोजेदारों की इबादत में कोई कमी नहीं है। 13 मार्च को रमजान के...