अखिल भारतीय भोजपुरी समाज
लखनऊ। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय के नेतृत्व में मेदांता हास्पिटल लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह में अनेक चिकित्सक सम्मानित हुए।
समारोह में अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय, वेद प्रकाश राय राष्ट्रीय सचिव तथा विजय यादव प्रदेश सचिव ने चिकित्सा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट और उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रोफेसर राकेश कपूर निदेशक मेदांता हास्पिटल, डॉ. संदीप कुमार वर्मा, डॉ.आशीष बंसल, डॉ. अनुराग वर्मा, डॉ. भरत सांगल, डॉ.पार्थसारथी रेड्डी को पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय ने सभी चिकित्सकों से अपील कि, कि चिकित्सा कैंप लगाकर आमजन का उपचार करें एवं सभी चिकित्सक हर माह में एक दिन अपनी नि:शुल्क सेवा आमजन को अवश्य दें।





