back to top

यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद सियासत तेज, सपा प्रमुख के तंज पर मंत्रियों का पलटवार, अपनी पार्टी की चिंता करें, सपा में अविश्वास

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद विभागों का बंटवारा होते ही सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। सपा प्रमुख्य अखिलेश यादव द्वारा सोशल मीडिया पर किए गए तंज के बाद प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और समाजवादी पार्टी पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं।

रविवार को विभागों के आवंटन के बाद अखिलेश यादव ने कटाक्ष करते हुए लिखा, अपने लोग फिस्स, आन गांव का सिद्ध।उनके इस बयान को लेकर सरकार के मंत्रियों ने पलटवार करते हुए सपा की अंदरूनी स्थिति पर निशाना साधा।

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)सोमेन्द्र तोमर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूरे प्रदेश के विकास के लिए काम कर रही है, जबकि अखिलेश यादव को अपनी पार्टी की चिंता करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी में अविश्वास का माहौल है और यही वजह है कि लोग पार्टी छोड़कर जा रहे हैं।

सोमेंद्र तोमर ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी गई है, उसका वे पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेंगे और प्रदेश के विकास में योगदान देंगे।

वहीं, कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्री ओपी राजभर ने कहा कि सरकार ने 60 मंत्रियों की संवैधानिक व्यवस्था को पूरा कर लिया है और सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया गया है। उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि पहले विपक्ष इतना परेशान था कि उनकी नींद और भूख उड़ गई थी, लेकिन अब वे राहत महसूस कर रहे हैं। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि अब विपक्ष के नेता आराम से दोपहर तक सो सकते हैं, फिर ट्वीट कर सकते हैं और प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं।

इसी बीच, मंत्री मनोज पाण्डेय ने पहली कैबिनेट बैठक को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पहली कैबिनेट बैठक में शामिल होने का अवसर मिलना उनके लिए गर्व की बात है। इसके लिए उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया।

मंत्रिमंडल विस्तार और विभागों के बंटवारे के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। आने वाले दिनों में यह सियासी बयानबाजी और तेज होने की संभावना है, जिससे प्रदेश की राजनीतिक सरगर्मियां लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं।

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने कॉजपा के प्रदर्शन का समर्थन किया

नयी दिल्ली। हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने बृहस्पतिवार को नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में जारी...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

महिला उद्यमिता भारत की आर्थिक प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति : पूजा गर्ग

महिला उद्यमिता और भारतीय कारीगरी का भव्य संगम बना 'अनंतम-2026'लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपनी चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को...

सिद्धचक्र विधान करने से लौकिक और आध्यात्मिक बाधाओं का नाश होता है : आचार्य सुबल सागर

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के तृतीय दिवस गुरुवार को चौसठ ऋद्धियों की पूजा की गई। परम पूज्य...

ज्यादा जिद्दीपन एवं ज्यादा भोलापन दोनों ही नरक का द्वार हैं : विहसंत सागर जी महाराज

प्रभु के 1000 नामों का स्मरण करने से बुद्धि, स्वास्थ्य और मन की एकाग्रता बढ़ती हैलखनऊ। आशियाना में चल रहे पावन वषार्योग के अंतर्गत...

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पुस्तकालय एवं वाचनालय’ का शुभारंभ

लखनऊ। अमर शहीद सिरोमणि चंद्रशेखर आजाद जी के 121वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को आदर्श रामलीला समिति, त्रिवेणी नगर के मारुति पार्क स्थित...

चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर राज्य संग्रहालय में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित

​लखनऊ। ​अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के पावन अवसर पर आज राज्य संग्रहालय, लखनऊ में संरक्षित उनके पावन अस्थि-कलश एवं चित्र पर श्रद्धापूर्वक...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...