back to top

सर्विस रिवॉल्वर से थाना प्रभारी ने स्वयं को गोली मारी, इलाज के दौरान मौत

जालौन। जिले के थाना कुठौंद के प्रभारी निरीक्षक ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से कथित तौर पर स्वयं को गोली मार ली जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि थाना प्रभारी को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार ने बताया शुक्रवार की रात्रि लगभग लगभग 9:30 बजे कुठौंद थाने के प्रभारी निरीक्ष अरुण कुमार राय ने थाना परिसर के अपने आवास पर सरकारी रिवाल्वर से कथित रूप से स्वयं को गोली मार ली जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि गोली की आवाज सुनकर थाने के अन्य सिपाही और कर्मचारी प्रभारी निरीक्षक के आवास पर पहुंचे और पाया कि निरीक्षक अरुण कुमार राय खून से लथपथ पड़े हैं। तत्काल उनको स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती करवाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज उरई के लिए रेफर कर दिया।पुलिस अधीक्षक के मुताबिक मेडिकल कॉलेज उरई में इलाज के दौरान रात लगभग 11:30 बजे प्रभारी निरीक्षक की मृत्यु हो गई।

पुलिस अधीक्षक कुमार ने बताया प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि जांच के उपरांत ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।उन्होंने बताया कि अरुण कुमार राय मूल रूप से संत कबीर नगर जनपद के निवासी थे। उनकी मृत्यु की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है। वह 2023 में निरीक्षक के पद के लिए प्रोन्नत किये गये थे।घटना की सूचना पर जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे, पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार वर्मा सहित अन्य पुलिस अधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे।

RELATED ARTICLES

दिल्ली हाईकोर्ट ने डाबर के 100 % दावों पर FSSAI के आदेश पर लगाई रोक

नयी दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को खाद्य नियामक एफएसएसएआई के उस आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी, जिसमें डाबर इंडिया को शहद, गाय...

आईटीआई प्रवेश: अभ्यर्थियों के लिए संस्थान व ट्रेड विकल्प बदलने का मौका, 9 से 12 अगस्त तक खुला रहेगा पोर्टल

लखनऊ । राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण...

अनिल कपूर का गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ 5 सितंबर से स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर

मुंबई। इस फेस्टिव सीज़न में स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार लेकर आ रहे हैं इंडिया का सबसे बड़ा फैमिली गेम शो इंडिया के टॉप 1%,...

छात्र आंदोलन पर बोले CM हेमंत सोरेन – छात्रों की हर इच्छा पूरी करने की कोशिश करेंगे

रांची। झारखंड में छात्रों के आंदोलन की गूंज शुक्रवार को विधानसभा के मॉनसून सत्र में भी सुनाई दी। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही...

‘कबीर सिंह’ मेरी पहली फिल्म समझते हैं : कियारा आडवाणी

मुंबई। आज कियारा आडवाणी बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। बड़े बैनर, करोड़ों की फिल्में और देशभर में करोड़ों प्रशंसक...

समुदाय विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित करने के चार आरोपी गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ जिले में सोशल मीडिया पर एक समुदाय विशेष के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी वाला वीडियो प्रसारित करने के आरोप में...