back to top

किश्तवाड़ में एसपीओ की हत्या करने वाले आतंकवादियों को पुलिस ने मार गिराया

जम्मू। जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में इस हफ्ते एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) की हत्या और उनके एक साथी को गंभीर रूप से घायल करने वाले दो आतंकवादियों को शुक्रवार को हुई मुठभेड़ में मार गिराया गया।

जम्मू के पुलिस महानिरीक्षक ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई गोलीबारी में दोनों आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया। सोमवार को तंदर गांव में आतंकवादियों ने एसपीओ पर कुल्हाड़ी से हमला किया था और जंगल में भाग गए थे। उसी समय से उनकी तलाश में लगी पुलिस को शुक्रवार को सफलता प्राप्त हुई।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल को भेजा गया और मुठभेड़ शुरू हो गई। हमलावर आतंकवादियों की पहचान आशिक हुसैन और बशरत हुसैन नामक स्थानीय निवासियों के रूप में की गई थी। आशिक हुसैन पर बलात्कार का आरोपी था जो तीन हफ्ते पहले किश्तवाड़ की सेंट्रल जेल से जमानत पर बाहर आया था। किश्तवाड़ में इस साल यह पहला आतंकी हमला था।

RELATED ARTICLES

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...

लखनऊ में सुरक्षा एजेंसी सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या...

आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याण योजनाओं से बदला भारत का स्वरूप : योगेन्द्र उपाध्याय

कानपुर / लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गुरुवार को कानपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से...

महतारी शब्द में निहित है वात्सल्य का अद्भुत भाव : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा का चतुर्थ दिवस : तजहु तात यह रूपा कहने पर शिशु बने श्रीरामलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने नौ दिवसीय संगीतमय...

पुरुषोत्तम मास की भानु सप्तमी 7 को , बनेंगे वैधृति, विष्कम्भ और द्विपुष्कर योग

लखनऊ। ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को रविवार का विशेष संयोग बनने जा रहा है, इसलिए इसे भानु सप्तमी कहा जा...

आकर्षण का केंद्र बनेगा लखनऊ का हुस्नआरा आम

लखनऊ। आम की यह खास वैरायटी राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में पैदा होती है। इसी क्रम में एक बार फिर लखनऊ में दुनिया...

श्रद्धा और उल्लास के साथ मना खाटू श्याम मंदिर का वार्षिक उत्सव

फूलों एवं रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया मंदिरलखनऊ। गोमती नगर विस्तार स्थित खाटू श्याम मंदिर में वार्षिक उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया...

आरएसएस का भव्य पथ संचलन, नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

शिक्षार्थियों द्वारा एक भव्य पथ संचलन का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के कार्यकर्ता विकास वर्ग-प्रथम प्रशिक्षण के अन्तर्गत आज...

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...