back to top

अमेठी और एटा में दो लोगों के शव मिले, जांच में जुटी पुलिस

अमेठी / एटा । अमेठी और एटा जिलों में दो लोगों के शव शनिवार को बरामद किए गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों मामलों में जांच की जा रही है। अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र स्थित रामगंज तिराहे के पास शनिवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिला। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान पूरे घिसही गांव निवासी चंद्रभान उर्फ राजा राम (50) के रूप में हुई है।

चंद्रभान शुक्रवार शाम साइकिल से बाजार जाने के लिए घर से निकले थे। शनिवार सुबह उसका शव गांव से कुछ दूरी पर तिराहे के पास मिला। पुलिस का बताया कि मृतक के शरीर पर किसी प्रकार की चोट का निशान नहीं है। मोहनगंज थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्वाई की जा रही है।


उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता चल सकेगा। वहीं, एटा जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र के अलीगंज रोड स्थित मंडी समिति के गेट के पास शनिवार सुबह एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान रिजोर थाना क्षेत्र के सराय जवाहरपुर निवासी अमृत सिंह उर्फ अभिनव सिंह (50) के रूप में हुई है।

परिजनों ने बताया कि अमृत सिंह मंडी में शांति स्वरूप फौजी की आढ़त पर मुनीम का कार्य करते थे और अधिक कार्य होने पर रात में वहीं रुक जाया करते थे। शुक्रवार रात भी वह आढ़त पर ही रुके थे, लेकिन शनिवार सुबह उनका शव मंडी गेट के पास मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक शंभू सिंह ने बताया कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

मैं नाबालिग नहीं हूं, कुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा ने शादी के बाद विरोधियों को दिया जवाब

प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान अपनी मुस्कान और रुद्राक्ष की माला बेचते हुए वीडियो से रातों-रात चर्चा में आईं मोनालिसा भोंसले एक बार...

उत्तर कोरियाई नेता किम ने अपनी बेटी के साथ लाइव क्रूज मिसाइल परीक्षण देखा

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और उनकी किशोर बेटी ने एक युद्धपोत से दागी गई रणनीतिक क्रूज मिसाइलों के परीक्षण का...

जापान में सुनामी की चेतावनी के बीच परमाणु ऊर्जा पर जोर… मंत्री ताकाइची ने सुरक्षित उपयोग का किया समर्थन

जापान ने बुधवार को अपने उत्तरपूर्वी तट पर आए भूकंप, सुनामी और परमाणु आपदा की 15वीं वर्षगांठ मनाई, जबकि सरकार परमाणु ऊर्जा के अधिक...

धूमधाम से मनाया गया आदिनाथ भगवान का जन्मकल्याणक

गाजे बाजे के साथ निकाली गई डालीगंज में पालकी यात्रा लखनऊ। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान का गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता की...

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला आज से

मेले में नित्य साहित्यिक सांस्कृतिक गतिविधियां चलेंगीलखनऊ, 12 मार्च। रवीन्द्रालय चारबाग लान में कंल 13 मार्च से 10 दिवसीय लखनऊ पुस्तक मेला प्रारंभ ओ...

‘नृत्य’ नाटक ने दिया संदेश प्रकृति में मृत्यु जीवन का है प्रारंभ

यायावर रंगमंडल की ओर से नृत्य नाटक का प्रदर्शन पुनीत मित्तल के निर्देशन में बली आॅडिटोरियम में प्रभावी रूप में किया गया लखनऊ। यायावर रंगमंडल...

फिल्म कैलेंडर का ट्रेलर हुआ लॉन्च

कैलेंडर मूल रूप से एक कन्नड़ फिल्म हैलखनऊ। आगामी महिला-केंद्रित फिल्म कैलेंडर की टीम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें मीडिया को फिल्म के...

सगी बहनों की मार्मिक कहानी है नाटक ‘दो अकेली’

नाटक दो-अकेली का सफल मंचनलखनऊ। श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रांट वर्ष 2025-26...

अलविदा जुमा की नमाज आज, तैयारियां पूरी

लखनऊ। रमजानुल मुबारक का बाबरकत महीना धीरे-धीर रुखसत हो रहा है। रोजेदारों की इबादत में कोई कमी नहीं है। 13 मार्च को रमजान के...