back to top

मुख्यमंत्री को धमकी भरा संदेश भेजने वाले बाल अपचारी को पुलिस ने पकड़ा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को वाट़्सएप पर धमकी भरा संदेश भेजने वाले एक 16 वर्षीय नाबालिग को लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस ने अपनी अभिरक्षा में लेकर उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार नाबालिग ने पुलिस के डायल-112 सेवा के वाट़्सएप पर मुख्यमंत्री के लिए धमकी भरे संदेश भेजे जिसकी सूचना सुशांत गोल्फ सिटी थाने को दी गई। सुशांत गोल्फ सिटी थाने में उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया और इसके बाद लखनऊ के पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने टीमें गठित कर मामले के राजफाश का निर्देश दिया।

सर्विलांस, साइबर और आगरा पुलिस की मदद से नाबालिग का लोकेशन पता किया गया और उसको आगरा से लखनऊ पुलिस ने रविवार को अपनी अभिरक्षा में ले लिया। पुलिस के अनुसार उसके कब्जे से मोबाइल और सिम बरामद किया गया है। मोइाबल से उसने मैसेज डिलीट कर दिए थे जिसकी रिकवरी के लिए साइबर फोरेंसिक टीम के पास भेजा गया है। विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उसे बाल न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

देवशयनी एकादशी 25 को, चार महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी...

‘भाषा कभी हमारे बीच दीवार नहीं बनी : आरती बिराजदार

लखनऊ। हर शो की अपनी एक खास बात होती है और सन नियो का नया शो 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' भी इससे...

कर्मों की निर्जरा का सर्वोत्तम उपाय है सिद्धों की आराधना

सिद्धों की आराधना का दूसरा दिनलखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर मे चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी ही प्रभावना...

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आफ अवध आज से

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, संगीत मिलन और भातखंडे पूर्व छात्र संघ के सहयोग से शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026...

अभिनय में सफलता नहीं मौके खत्म होने का डर है : वेदांग रैना

लखनऊ। फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हुए ढाई साल बीत चुके हैं और इस दौरान वेदांग रैना की जिंदगी काफी बदल चुकी है। जल्द ही...

तकनीक ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को बनाया यादगार

लखनऊ। जब भी क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इसकी वजह उनकी पिछली...