back to top

पीएम नहीं समझेंगे कि सच के लिए लड़ने वालों को धमकाया नहीं जा सकता : राहुल

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजीव गांधी फाउंडेशन (आरजीएफ) समेत गांधी-नेहरू परिवार से जुड़े तीन न्यासों के संदर्भ में केंद्र सरकार के कदम को लेकर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह यह कभी नहीं समझेंगे कि सच के लिए लड़ने वालों को डराया-धमकाया नहीं जा सकता।

उन्होंने यह टिप्पणी उस वक्त की है जब सरकार ने आरजीएफ समेत गांधी-नेहरू परिवार से जुड़े तीन न्यासों द्वारा धनशोधन और विदेशी चंदा लेने सहित विभिन्न कानूनों के कथित उल्लंघन के मामलों की जांच में समन्वय के लिए बुधवार को एक अंतर-मंत्रालई टीम गठित की है।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, मोदी जी मानते हैं कि दुनिया उनकी तरह है। वह समझते हैं कि हर किसी की कीमत होती है या उसे धमकाया जा सकता है। वह कभी नहीं समझेंगे कि कि सच के लिए लडऩे वालों की कोई कीमत नहीं होती और उन्हें धमकाया नहीं जा सकता। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने एक बयान जारी कर कहा कि कांग्रेस और उसके नेतृत्व को इस तरह की कायराना हरकतों से धमकाया नहीं जा सकता।

गौरतलब है कि सरकार ने यह फैसला भाजपा के यह आरोप लगाने के करीब दो हफ्ते बाद लिया है, जिसमें पार्टी ने कहा था कि राजीव गांधी फाउंडेशन को चीनी दूतावास से धन प्राप्त हुआ है। यह आरोप लद्दाख में भारतीय सेना और चीन की पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी (पीएलए) के बीच गतिरोध के मध्य उठा था। केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता के मुताबिक अंतर-मंत्रालई टीम का नेतृत्व प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के एक विशेष निदेशक करेंगे।

RELATED ARTICLES

NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ा

नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा है। NEET-UG परीक्षा...

दूसरे टी20 से पहले भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे में भारतीय राजदूत से की मुलाकात

हरारे । जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे में स्थित ‘इंडिया हाउस’ में भारत के राजदूत...

69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज, मायावती आवास का घेराव, पुलिस ने हिरासत में लिया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। सरकार के बाद अब अभ्यर्थी विपक्षी नेताओं...

एलडीए की बड़ी कार्रवाई, अलीगंज अग्निकांड वाली अवैध 4 मंजिला इमारत पर चला बुलडोजर

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज इलाके में आग से 15 लोगों की मौत वाली 4 मंजिला इमारत को शनिवार सुबह ध्वस्त करने की...

PM मोदी का इंस्टा वीडियो बना रिकॉर्ड, 24 घंटे में 30.6 करोड़ व्यूज, युवाओं को कहा-थैंक्स फ्रेंड्स

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम वीडियो ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। गुरुवार को जारी उनके वीडियो को 24 घंटे के भीतर 30.6...

CWG 2026: जादुमनी का दमदार आगाज, स्कॉटलैंड के एरन कलन को 5-0 से हराकर अगले दौर में

ग्लासगो। भारत के बॉक्सर जादुमनी सिंह मंडेन्गबाम ने कॉमनवेल्थ गेम्स (सीडब्ल्यूजी) 2026 का आगाज दमदार प्रदर्शन के साथ किया है। जादुमनी ने पुरुषों के...