back to top

पीएम मोदी अपने 75 वें जन्मदिन पर ‘पीएम मित्र’ पार्क की आधारशिला रखेंगे और ‘सेवा पखवाड़ा’ की शुरुआत करेंगे

भोपाल । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को मध्यप्रदेश के धार जिले के अपने दौरे के दौरान देश के पहले पीएम मित्र पार्क की आधारशिला रखेंगे और पखवाड़े भर चलने वाले सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ करेंगे।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यह जानकारी दी। यादव ने सोमवार रात मीडिया को दिए एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री बुधवार को धार जिले के भैंसोला गांव में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का भी शुभारंभ करेंगे। इसमें माताओं और शिशुओं के स्वास्थ्य के लिए प्रसव पूर्व जांच और पोषण परामर्श भी दिया जाएगा। किशोरियों के लिए मासिक धर्म स्वच्छता और पोषण पर प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पखवाड़ा प्रधानमंत्री के स्वस्थ समाज, सशक्त राष्ट्र के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश को विकसित भारत 2047 के मिशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। यादव ने कहा, हम एक स्वस्थ समाज की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। महिलाओं का स्वास्थ्य और सशक्तिकरण प्रगति का आधार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री अपने जन्मदिन के अवसर पर मध्यप्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं।

वह सेवा पखवाड़ा (17 सितंबर से दो अक्टूबर तक आयोजित होने वाला सेवा पखवाड़ा) का उद्घाटन करेंगे और राज्य की जनता को संबोधित करेंगे। यादव ने बताया कि धार में प्रस्तावित पीएम मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन एंड अपैरल (पीएम मित्र) पार्क को 114 प्रमुख कपड़ा कंपनियों से 23 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं। उन्होंने कहा कि पार्क परियोजना के पूरी तरह विकसित होने पर रोजगार का आंकड़ा तीन लाख तक पहुंचने का अनुमान है। यह केवल एक संख्या नहीं है, बल्कि लाखों परिवारों के जीवन में आने वाला एक ठोस बदलाव है।

एक अधिकारी ने पहले बताया था कि यह पार्क 5 एफ विजन – फार्म-टू-फाइबर-टू-फैक्टरी-टू-फैशन-टू-फॉरेन – पर आधारित है। उन्होंने बताया कि पीएम मित्र पार्क की कुल 2,158 एकड़ भूमि में से लगभग।,300 एकड़ भूमि का आवंटन पूरा हो चुका है और शेष भूमि भी चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी 17 सितंबर को 75 वर्ष के हो जाएंगे और अपने जन्मदिन पर यह उनका मध्य प्रदेश का दूसरा दौरा होगा। प्रधानमंत्री ने 17 सितंबर, 2022 को नामीबिया से लाए गए जंगली चीतों को राज्य के श्योपुर जÞिले के कुनो राष्ट्रीय उद्यान के एक बाड़े में छोड़ा था। इन चीतों को प्रोजेक्ट चीता के तहत भारत लाया गया था।

RELATED ARTICLES

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा औद्योगिक रूपरेखा को अंतिम रूप...

जापान में 7.4 तीव्रता का जोरदार आया भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी

तोक्यो । जापान में सोमवार को एक शक्तिशाली भूकंप ने लोगों में दहशत फैला दी। टोक्यो से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तरी जापान के...

उधमपुर बस हादसा: गहरी खाई में गिरने से 22 लोगों की मौत, कई गंभीर घायल

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है।...

NASA के वर्ल्ड नाइट मैप में उत्तर प्रदेश की दमक–ऊर्जा क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्ध

वैश्विक मंच पर चमका यूपी, हर घर रोशनी की सरकार की नीति को मिली अन्तर्राष्ट्रीय मान्यता ऊर्जा मंत्री श्री ए के शर्मा के नेतृत्व में...