back to top

पीएम मोदी ने वियतनाम के प्रधानमंत्री से फोन पर की बात, कोविड-19 पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने सोमवार को वियतनाम के प्रधानमंत्री गुएन शुआन फुक से फोन पर बात की और दोनों नेताओं ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए चिकित्सा उपकरणों की आपूर्ति समेत द्विपक्षीय सहयोग के अहम क्षेत्रों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने महामारी से निपटने के मुद्दे पर दुनिया के कई नेताओं के साथ संवाद के तहत फुक से बातचीत की।

कोरोना वायरस संक्रमण से दुनियाभर में अब तक कुल 18 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं और करीब 1,10,000 लोगों की जान जा चुकी है। इसके अलावा दुनिया के लगभग हर हिस्से में अर्थव्यवस्था भी चरमरा गई है। कोरोना वायरस से निपटने के लिए वियतनाम में सीमित संसाधनों के साथ संक्रमित लोगों को पृथक रखने तथा संदिग्ध मामलों का पता लगाने की बड़ी कवायद संचालित करने की पूरी दुनिया में प्रशंसा हो रही है।

विदेश मंत्रालय ने मोदी और फुक की फोन वार्ता के बाद एक बयान में कहा, दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि आने वाले दिनों में उनके दल महामारी के खिलाफ उपायों पर समन्वय के लिए तथा द्विपक्षीय संबंधों के अन्य पहलुओं पर संपर्क में रहेंगे। वियतनाम में कोरोना वायरस संक्रमण के करीब 270 मामले सामने आए हैं।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों नेताओं ने कोविड-19 के प्रकोप के कारण बन रहे हालात पर चर्चा की और इस चुनौती से निपटने के कदमों पर भी विचार-विमर्श किया। बयान में कहा गया, दोनों नेता कोविड-19 से निपटने में द्विपक्षीय सहयोग की जरूरत पर सहमत हुए जिसमें आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की आपूर्ति सुनिश्चित करना शामिल है। उन्होंने अपने देशों में एक दूसरे के मौजूद नागरिकों को जरूरी मदद पहुंचाने की प्रतिबद्धता भी जताई। इसमें कहा गया कि दोनों प्रधानमंत्रियों ने भारत तथा वियतनाम के बीच रणनीतिक साझेदारी के महत्व पर जोर दिया तथा विभिन्न मोर्चों पर हाल ही में हुई प्रगति पर संतोष प्रकट किया।

विदेश मंत्रालय ने कहा, उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों की समीक्षा भी की। मोदी ने संकट की इस स्थिति में वियतनाम के लोगों की अच्छी सेहत और कुशलता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले कुछ दिनों में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर मेसियास बोलसोनारो, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन तथा जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे से फोन पर बात की और कोरोना वायरस से निपटने के लिए समन्वित वैश्विक प्रयासों की जरूरत पर जोर दिया। मोदी ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेई-इन, बहरीन के सुल्तान हमद बिन ईसा अल खलीफा, ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक तथा स्वीडिश प्रधानमंत्री स्टीफन लोफवेन आदि से भी फोन पर बात की है।

RELATED ARTICLES

पुरी रथ यात्रा : भगवान जगन्नाथ के मंदिर में पहंडी अनुष्ठान संपन्न

पुरी। ओडिशा के पुरी में नौ दिनों तक चलने वाली वार्षिक रथ यात्रा की शुरूआत लागातार बारिश और लाखों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में पहंडी...

भूख हड़ताल के 19 दिन बाद सोनम वांगचुक का वजन 9 किलोग्राम से अधिक घटा

नयी दिल्ली। पिछले 19 दिन से जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रहे सोनम वांगचुक का वजन बृहस्पतिवार को नौ किलोग्राम से अधिक कम...

प्रधानमंत्री के 5 एफ विजन को नई गति दे रही योगी सरकार : मंत्री राकेश सचान

नई दिल्ली / लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश देश के सबसे आकर्षक टेक्सटाइल निवेश गंतव्यों में तेजी से उभर रहा...

झाल, करताल, ढोलक और जगन्नाथ के जयकारों से गूंजा शहर

राजधानी में जगह-जगह निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, भक्तों ने भक्ति भाव से खींचा रथ, की पूजा-अर्चनालखनऊ। जगन्नाथ रथयात्रा के दिन गुरुवार को राजधानी...

19 से शुरू होगा वर्षायोग कलश स्थापना महोत्सव

भव्य शोभायात्रा के साथ आशियाना जैन मंदिर पहुंचे उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराजलखनऊ। उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज (ससंघ) आज...

पहाड़ी गीतों संग उत्तराखंड की महिलाओं ने मनाया हरेला पर्व

उत्तराखण्ड समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाया लोकपर्व हरेलालखनऊ। कल्याणपुर में प्रवासी उत्तराखण्ड समाज एवं आर्ट्स एंड कल्चरल सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में उत्तराखण्ड...

उत्तराखंड महापरिषद ने योगी आदित्यनाथ को किया हरेला भेंट

लखनऊ। आज उत्तराखंड महापरिषद, लखनऊ के अध्यक्ष हरीश चंद्र पंत के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट...

पुरी रथ यात्रा : भगवान जगन्नाथ के मंदिर में पहंडी अनुष्ठान संपन्न

पुरी। ओडिशा के पुरी में नौ दिनों तक चलने वाली वार्षिक रथ यात्रा की शुरूआत लागातार बारिश और लाखों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में पहंडी...

फिर चला मेस्सी का जादू, इंग्लैंड को हराकर अर्जेन्टीना फाइनल में

अटलांटा । कप्तान लियोनल मेस्सी ने पहले हाफ में जूझने के बाद दूसरे हाफ के अंतिम लम्हों में अपना जलवा बिखेरा और दो गोल...