back to top

पीएम मोदी ने लोगों से 7 बातों पर सप्तपदी समर्थन मांगा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में सरकार की मदद के लिए आने वाले दिनों में लोगों से सात बातों पर समर्थन मांगा ताकि इस महामारी को परास्त किया जा सके। प्रधानमंत्री ने लोगों से सप्तपदी मार्ग का पालन करने की अपील की जिसमें बुजुर्गाे का ध्यान रखने, सामाजिक दूरी का पालन करने, गरीबों के प्रति संवेदनशीलता का परिचय देने, बाहर निकलते समय अपना चेहरा कपड़े से ढकना आदि शामिल है।

राष्ट्र के नाम संबोधन में मोदी ने कहा, हम धैर्य बनाकर रखेंगे, नियमों का पालन करेंगे तो कोरोना जैसी महामारी को भी परास्त कर पाएंगे। इसी विश्वास के साथ मैं आज 7 बातों में आपका साथ मांग रहा हूं। उन्होंने मंगलवार को देशव्यापी लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने की घोषणा की ताकि महामारी से मुकाबला किया जा सके। उन्होंने कहा कि संक्रमण को रोकने में लॉकडाउन के अच्छे परिणाम सामने आए हैं।

मोदी ने सात बातों के तहत कहा कि पहली बात यह है कि अपने घर के बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। विशेषकर ऐसे व्यक्ति जिन्हें पुरानी बीमारी हो, हमें उनका ज्यादा ध्यान रखना है, उन्हें कोरोना से बहुत बचाकर रखना है। उन्होंने कहा कि दूसरी बात यह है कि लॉकडाउन और सामाजिक दूरी की लक्ष्मण रेखा का पूरी तरह पालन करें, घर में बने चेहरा ढकने के मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करें प्रधानमंत्री ने लोगों से अपनी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए, आयुष मंत्रालय द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करने तथा गर्म पानी, काढ़ा आदि का निरंतर सेवन का सुझाव दिया।

उन्होंने लोगों से आरोग्य सेतु मोबाइल एप जरूर डाउनलोड करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने को कहा। मोदी ने कहा कि जितना हो सके उतने गरीब परिवारों की देखरेख करें, उनके भोजन की आवश्यकता पूरी करें तथा आप अपने व्यवसाय, अपने उद्योग में अपने साथ काम करने वाले लोगों के प्रति संवेदना रखें, किसी को नौकरी से न निकालें।

उन्होंने कहा कि डाक्टरों, नर्साे, सफाई कर्मियों, पुलिस कर्मियों सहित देश के कोरोना योद्घाओं का पूरा सम्मान करें। प्रधानमंत्री ने कहा, पूरी निष्ठा के साथ 3 मई तक लॉकडाउन के नियमों का पालन करें, जहां हैं, वहां रहें, सुरक्षित रहें। वयं राष्ट्रे जागृयाम, हम सभी राष्ट्र को जीवंत और जागृत बनाए रखेंगे।

RELATED ARTICLES

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

देवशयनी एकादशी 25 को, चार महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी...

‘भाषा कभी हमारे बीच दीवार नहीं बनी : आरती बिराजदार

लखनऊ। हर शो की अपनी एक खास बात होती है और सन नियो का नया शो 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' भी इससे...

कर्मों की निर्जरा का सर्वोत्तम उपाय है सिद्धों की आराधना

सिद्धों की आराधना का दूसरा दिनलखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर मे चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी ही प्रभावना...

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आफ अवध आज से

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, संगीत मिलन और भातखंडे पूर्व छात्र संघ के सहयोग से शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026...

अभिनय में सफलता नहीं मौके खत्म होने का डर है : वेदांग रैना

लखनऊ। फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हुए ढाई साल बीत चुके हैं और इस दौरान वेदांग रैना की जिंदगी काफी बदल चुकी है। जल्द ही...

तकनीक ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को बनाया यादगार

लखनऊ। जब भी क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इसकी वजह उनकी पिछली...