back to top

शिक्षक दिवस पर डॉ दिनेश शर्मा बोले- पीएम मोदी ने राज्यसभा उम्मीदवार बनाकर दिया गिफ्ट 

  • राज्यसभा के लिए डॉ दिनेश शर्मा ने दाखिल किया नामांकन
  • सीएम योगी और उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य एवं बृजेश पाठक रहे मौजूद

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी की उपस्थिति में पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने राज्यसभा के लिए नामांकन किया। इस दौरान दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक मौजूद रहे। 26 जून को बीजेपी सांसद हरिद्वार दुबे के निधन के बाद राज्यसभा की यह सीट खाली हुई थी। 15 सितंबर को इस सीट पर वोट डाले जाएंगे। उसी दिन वोटों की गिनती भी होगी।

इस अवसर पर पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने का कि आज शिक्षक दिवस है। लखनऊ विश्वविद्यालय में एक शिक्षक के तौर पर मैंने बच्चों को शिक्षा दी। प्रधानमंत्री मोदी ने एक शिक्षक को शिक्षक दिवस पर राज्यसभा का उम्मीदवार बनाकर गिफ्ट दिया है और विश्वास जताकर राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। अब मैं उत्तर प्रदेश के जनता की आवाज संसद में उठाने का काम करूंगा।

राज्यसभा के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है। जमा कराए जाने वाले नामांकन फॉर्म की कल जांच होगी। 8 सितंबर तक नाम वापस लेने की अंतिम तिथि है। ऐसा माना जा रहा है कि दिनेश शर्मा का निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुना जाना तय है।

यह खबर भी पढ़े— घोसी विधानसभा उपचुनाव के लिए वोट जारी, दोपहर एक बजे तक 33.52 फीसदी मतदान

RELATED ARTICLES

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...