back to top

रामायण के ‘रावण’ के निधन पर PM मोदी ने जताया शोक

मुम्‍बई। रामानंद सागर के धार्मिक टीवी शो ‘रामायण’ में रावण का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख प्रकट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘हमने अरविंद त्रिवेदी को खो दिया है, जो न केवल एक असाधारण अभिनेता थे, बल्कि जनसेवा के प्रति भी जुनूनी थे। भारतीयों की पीढ़ियों के लिए, उन्हें रामायण टीवी धारावाहिक में उनके काम के लिए याद किया जाएगा।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरविंद त्रिवेदी के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उनके साथ की एक तस्वीर भी ट्वीट किया है। इसके अलावा पीएम मोदी ने ‘तारक महेता के उल्टा चश्मा’ के किरदार रहे नट्टू काका के निधन पर भी उन्हें याद किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने नट्टू काका को याद करते हुए लिखा, ‘पिछले कुछ दिनों में, हमने दो प्रतिभाशाली अभिनेताओं को खो दिया है जिन्होंने अपने काम से लोगों का दिल जीता है। घनश्याम नायक को उनकी बहुमुखी भूमिकाओं के लिए याद किया जाएगा, विशेष रूप से लोकप्रिय शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के लिए। वह बेहद दयालु और विनम्र भी थे।’

 

 

83 वर्षीय अरविंद त्रिवेदी का मंगलवार (05 अक्टूबर) की रात को हार्टअटैक से निधन हो गया। बता दें कि बीते लंबे वक्त से अरविंद उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। वहीं वो पिछले कुछ वक्त से चलने में भी असमर्थ हो गए थे।

 

 

अरविंद त्रिवेदी एक ओर जहां रामानंद सागर की रामायण में रावण बनकर दर्शकों का दिल जीता था तो वहीं कई गुजराती फिल्मों में भी उन्होंने बेहतरीन अदाकारी से अपने लिए बड़ा मुकाम बनाया था। गुजराती सिनेमा में उन्होंने करीब 40 साल तक योगदान दिया। इसके साथ ही टीवी शो विक्रम और बेताल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। जानकारी के मुताबिक अरविंद ने हिंदी और गुजराती फिल्मों को मिलाकर करीब 300 फिल्मों में काम किया था।

RELATED ARTICLES

बच्चों की बुनियादी शिक्षा मजबूत करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री संदीप सिंह

निपुण भारत मिशन और गुणवत्ता शिक्षा अभियान को मिलेगी नई गति, जिला समन्वयकों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में...

दो पासपोर्ट मामले में अब्दुल्ला आजम की 7 साल की सजा रद, एमपी/एमएलए सेशन कोर्ट से मिली बड़ी राहत

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान को न्यायपालिका से एक बड़ी राहत मिली है।...

RBI बोला- चुनौतीपूर्ण वैश्विक माहौल के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है

मुंबई। भारतीय अर्थव्यवस्था चुनौतीपूर्ण वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद मजबूत बनी हुई है और मजबूत वृहद आर्थिक आधार चालू वित्त वर्ष 2026-27 में वृद्धि को...

बशीर बद्र के शब्द हमेशा जिंदा रहेंगे : डा. हसन सईद जलालपुरी

मशहूर शायर पद्मश्री बशीर बद्र का निधन, साहित्यिक जगत में शोक की लहरलखनऊ। उजाले अपनी यादों को हमारे पास रहने दो, ना जाने किस...

‘मैं कृष्ण हूं’ ने झकझोरा दर्शकों का मन

मंच से गूंजी पुकार—मूर्ति नहीं, विचार बनोलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से रंगमंडल स्वर इंडिया एसोसिएशन, लखनऊ द्वारा राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह,...

सद्ज्ञान मानव जीवन का आधार है : उमानन्द शर्मा

464वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत ह्लनिशत कॉलेज आॅफ नर्सिंग,...

नौ दिवसीय श्रीराम कथा से भक्तिमय होगा लखनऊ

जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी सुनाएंगे श्रीरामचरित, एक जून को होगा शुभारंभलखनऊ। पूज्यपाद पद्मविभूषण जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज की पावन श्रीराम कथा एक से नौ जून...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिला उत्तराखंडी समाज का शीर्ष प्रतिनिधिमंडल

प्रतिनिधिमंडल ने सीएम योगी के प्रति आभार व्यक्त कियालखनऊ। उत्तराखंड समाज की शीर्ष संस्थाओं के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

सिरामिक कला में संवेदना, संस्कृति और जीवन-दृष्टि का जीवंत विस्तार

सौंदर्य एवं सांस्कृतिक विकास कार्यक्रम 2026-27 के अंतर्गत राकु एवं टेराकोटा पॉटरी कार्यशाला का समापन समारोहलखनऊ। फ्लोरसेंस आर्ट गैलरी और लखनऊ पब्लिक स्कूल एंड...