back to top

पीएम मोदी ने 16 जापानी गवर्नर के साथ बैठक की, सहयोग बढ़ाए जाने का आह्वान किया

टोक्यो । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को तोक्यो में जापान के 16 प्रांतों के गवर्नर से मुलाकात की और भारत-जापान विशेष रणनीतिक एवं वैश्विक साझेदारी के तहत राज्य-प्रांत सहयोग को मजबूत किए जाने का आह्वान किया। जापान के विदेश मंत्रालय (एमईए) ने एक बयान में यह जानकारी दी। मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, भारत-जापान के मजबूत संबंधों को और सुदृढ़ करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तोक्यो में 16 प्रांतों के गवर्नर से मुलाकात की।

उसने कहा, प्रधानमंत्री ने (भारत के) राज्यों और (जापान के) प्रांतों के बीच सहयोग की संभावनाओं पर प्रकाश डाला और साझा प्रगति के लिए 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान इस संबंध में शुरू की गई राज्य-प्रांत साझेदारी पहल के तहत कदम उठाए जाने का आग्रह किया। पोस्ट में कहा गया कि चर्चा में प्रौद्योगिकी, नवोन्मेष, निवेश, कौशल, स्टार्ट-अप और लघु एवं मध्यम उद्यमों के क्षेत्र में भारतीय राज्यों एवं जापानी प्रांतों के बीच बढ़ती साझेदारी को और गहरा करने के तरीकों पर ध्यान केंद्रित किया गया।

विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, मोदी ने अपने संबोधन में इस बात पर जोर दिया कि सदियों पुराने सभ्यतागत संबंधों पर आधारित भारत-जापान संबंध निरंतर मजबूत हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि तोक्यो और नयी दिल्ली पर परंपरागत रूप से ध्यान केंद्रित करने से आगे बढ़कर राज्य-प्रांत संबंधों को नए सिरे से बढ़ावा दिया जाए।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि राज्य-प्रांत साझेदारी पहल व्यापार, प्रौद्योगिकी, पर्यटन, कौशल, सुरक्षा और सांस्कृतिक आदान-प्रदान में सहयोग को बढ़ावा देगी।

प्रधानमंत्री ने जापान के विभिन्न प्रांतों के गवर्नर और भारतीय राज्य सरकारों से विनिर्माण, गतिशीलता, अगली पीढ़ी के बुनियादी ढांचे, नवोन्मेष, स्टार्ट-अप और लघु व्यवसायों में सहयोग को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जापानी प्रांत की आर्थिक एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी अलग ताकत है और भारतीय राज्यों की अपनी अनूठी क्षमताएं हैं। प्रधानमंत्री ने जापानी प्रांतों के गवर्नर एवं भारत के राज्यों को भारत की विकास गाथा में योगदान देने के लिए आमंत्रित किया।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि मोदी ने युवाओं और कौशल के आदान-प्रदान में संयुक्त प्रयासों एवं जापानी प्रौद्योगिकी को भारतीय प्रतिभा के साथ बेहतर ढंग से जोड़ने का भी आह्वान किया। मंत्रालय के अनुसार, जापान के विभिन्न प्रांतों के गवर्नर ने कहा कि द्विपक्षीय व्यापार, शैक्षणिक, सांस्कृतिक और लोगों के बीच आपसी संबंधों को अगले स्तर तक ले जाने के लिए उप-राष्ट्रीय सहयोग महत्वपूर्ण है।

RELATED ARTICLES

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा औद्योगिक रूपरेखा को अंतिम रूप...

जापान में 7.4 तीव्रता का जोरदार आया भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी

तोक्यो । जापान में सोमवार को एक शक्तिशाली भूकंप ने लोगों में दहशत फैला दी। टोक्यो से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तरी जापान के...

उधमपुर बस हादसा: गहरी खाई में गिरने से 22 लोगों की मौत, कई गंभीर घायल

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है।...

NASA के वर्ल्ड नाइट मैप में उत्तर प्रदेश की दमक–ऊर्जा क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्ध

वैश्विक मंच पर चमका यूपी, हर घर रोशनी की सरकार की नीति को मिली अन्तर्राष्ट्रीय मान्यता ऊर्जा मंत्री श्री ए के शर्मा के नेतृत्व में...