back to top

देशभर में गुरु पूर्णिमा की धूम, पीएम मोदी, अमित शाह और सीएम योगी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं

नई दिल्ली/लखनऊ। देशभर में आज गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जा रहा है। मंदिरों, मठों और आश्रमों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। लोग अपने गुरुओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद ले रहे हैं। इस पावन अवसर पर देश के शीर्ष नेताओं ने भी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं और गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व को रेखांकित किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा,सभी देशवासियों को गुरु पूर्णिमा की ढेरों शुभकामनाएं।पीएम मोदी का यह संदेश गुरु के महत्व को लेकर उनकी गहरी आस्था को दर्शाता है।

गृह मंत्री अमित शाह ने किया गुरुजनों को नमन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस मौके पर अपने संदेश में गुरु परंपरा को भारतीय संस्कृति की आत्मा बताया। उन्होंने एक्स पर लिखा गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सभी गुरुजनों को नमन करता हूं। भारतीय संस्कृति में गुरु-शिष्य का संबंध शिक्षा-दीक्षा के साथ ही आजीवन मार्गदर्शन का माध्यम भी होता है। हमारे इतिहास में गुरुओं ने सदैव शिष्यों में नैतिक मूल्य, ज्ञान, आचरण, संस्कृति तथा मातृभूमि के प्रति निष्ठा का भाव जगाने का कार्य किया है। इस अवसर पर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले सभी गुरुओं को शुभकामनाएं देता हूं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया गुरु महिमा का गुणगान
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी गुरु पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा,
गुरु की कृपा से ही शिष्य अज्ञान से आत्मबोध और अंधकार से प्रकाश की ओर अग्रसर होता है। शिष्य के व्यक्तित्व को संस्कार, सेवा और सत्य की भावना से गढ़ते हुए उसे जीवन के उच्चतम आदर्शों से जोड़ने वाले महान गुरुजनों को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सादर नमन।

गुरु पूर्णिमा का महत्व
गुरु पूर्णिमा भारत की पुरातन परंपरा का प्रतीक है, जिसे आषाढ़ मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। यह दिन विशेष रूप से महर्षि वेदव्यास को समर्पित होता है, जिन्होंने वेदों का संकलन और महाभारत की रचना की थी। इस दिन शिष्य अपने गुरु का पूजन कर उनके प्रति आभार प्रकट करते हैं।

देशभर में धार्मिक आयोजन
देश के कोने-कोने में आज विशेष सत्संग, ध्यान, यज्ञ और प्रवचन कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। मंदिरों और आश्रमों में श्रद्धालु बड़ी संख्या में एकत्र होकर अपने आध्यात्मिक गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। शैक्षणिक संस्थानों और विद्यालयों में भी इस दिन को विशेष रूप से मनाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

पीजीटी, टीईटी समेत अन्य परीक्षाओं को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर होगी विधिक कार्रवाई : डॉ. प्रशांत कुमार

लखनऊ ।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने पीजीटी, टीईटी एवं अन्य परीक्षाओं को लेकर फैलाई जा रही...

जापान के अत्याधुनिक स्टील्थ युद्धपोत पर पहुंचे भारत के रक्षा सचिव

नई दिल्ली। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलते सामरिक परिदृश्य के बीच भारत और जापान ने अपने रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत...

यूपी परिवहन विभाग में 14 एआरटीओ के तबादले, कई को मिला अतिरिक्त प्रभार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। कुल 14...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...