back to top

प्रदेश को शराब मुक्त करने का लिया संकल्प

रालोद व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष और शराबबंदी संघर्ष समिति अध्यक्ष ने महात्मा गांधी पर अर्पित की पुष्पांजलि

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर रालोद व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल व शराबबंदी संघर्ष समिति के अध्यक्ष मुतुर्जा अली ने महात्मा गांधी की प्रतिमा को फूल चढ़ाकर संकल्प लिया के उत्तर प्रदेश को शराब मुक्त करना है।

श्री अग्रवाल ने कहा कि महात्मा गांधी के आदर्शों को सही मायने में अगर आगे लेकर जाना है तो उत्तर प्रदेश में शराब बंद कर देनी चाहिए क्योंकि महात्मा गांधी ने हमेशा शराब का विरोध किया था व हमारा संविधान भी कहता है कि मादक पदार्थ की बिक्री सरकार को नहीं करनी चाहिए। यह हमारे युवा पीढ़ी के लिए घातक है वह सरकार निरंतर रेवेन्यू के नाम पर इस तरीके के कारोबारों को बढ़ावा दे रही है जिससे युवा गुमराहा हो रहे हैं व अपना मार्ग खो रहे हैं।

श्री मुतुर्जा ने कहा कि हम निरंतर संघर्ष कर रहे हैं पर सरकार हमारी बातों को नहीं सुन रही और सरकार चाहती है कि युवा मदमस्त रहे ताकि वह अपने हक को न मांग सके, किसी भी धर्म में शराब को जायज नहीं करार दिया गया है। ऐसी स्थिति में भाजपा की सरकार बात तो संस्कारों की करती है पर उसका आचरण उसकी बातों के विपरीत है। इस मौके पर सैकड़ो की संख्या में शराबबंदी संघर्ष समिति व रालोद व्यापार प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

RELATED ARTICLES

यूपी में 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले,गोरखपुर समेत कुल 4 मंडलायुक्त बदले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई मंडलों के...

डिजिटल ग्रीन का एआई फार्मिंग असिस्टेंट फार्मरचैट भारत में 10 लाख यूजर्स के पार, नया और स्मार्ट 2.0 वर्जन लॉन्च

लखनऊ। डिजिटल ग्रीन इंडिया का एआई आधारित फार्मिंग एडवाइजरी असिस्टेंट फार्मरचैट भारत में 10 लाख यूज़र्स का आँकड़ा पार कर चुका है। इसे अक्टूबर...

विपक्ष के हंगामे के बीच 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट मंगलवार को प्रस्तुत किया। वित्त...

बैडमिंटन के नए स्कोरिंग सिस्टम पर गोपीचंद… कुछ खिलाड़ी बाहर हो जाएंगे तो कुछ को फायदा होगा

नई दिल्ली। पुलेला गोपीचंद को आज भी याद है कि जब उनके खेलने के दिनों में बैडमिंटन की स्कोरिंग प्रणाली में बदलाव हुआ था...

विपक्ष के हंगामे के बीच 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट मंगलवार को प्रस्तुत किया। वित्त...

सपा सदस्यों ने विधान भवन परिसर में किया प्रदर्शन

लखनऊ। मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों ने यूपी विधानमंडल के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को भी विधानसभा परिसर में...

अप कॉमेडियन कुणाल कामरा का बेंगलुरु शो रद्द

मुंबई। बेंगलुरु में स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अपने शो रद्द कर दिए हैं। व्हाइटफील्ड इलाके में होने वाले इन शो का हिंदुत्ववादी कार्यकतार्ओं...