back to top

भारतीय पिच पर भारत के खिलाफ खेलने से मुश्किल कुछ नहीं : लाबुशेन

सिडनी। तेजी से उभरते हुए ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन भारत के खिलाफ अपने कौशल को आजमाने के लिए उत्सुक हैं और उनका मानना है कि क्रिकेट की दुनिया में भारत का दौरा करना सबसे मुश्किल है। पच्चीस साल के लाबुशेन के लिए ऑस्ट्रेलियाई घरेलू सत्र शानदार रहा जिसमें उन्होंने पांच मैचों में चार शतक जमाए। इसमें हाल में संपन्न तीसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ लगाया दोहरा शतक भी शामिल है।

लाबुशेन को भारत के खिलाफ मुंबई में 14 जनवरी से शुरू हो रही तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह दी गई है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की वेबसाइट पर लाबुशेन के हवाले से कहा गया, जब आप भारत से खेलते हो तो यह कड़ी श्रृंखला होती है क्योंकि वे काफी मजबूत विरोधी हैं। उनके पास बेहतरीन बल्लेबाज और गेंदबाज हैं इसलिए यह चुनौती होगी।

उन्होंने कहा, लेकिन एक खिलाड़ी के रूप में आप हमेशा खुद को सबसे मुश्किल हालात में सर्वश्रेष्ठ विरोधी के खिलाफ परखना चाहेंगे और भारत के खिलाफ भारत में खेलने से कड़ा कुछ नहीं है। सिर्फ 14 टेस्ट खेलने वाले लाबुशेन के आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारत के विराट कोहली और ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ के बाद तीसरे स्थान पर काबिज होने की उम्मीद है।

लाबुशेन की तुलना आधुनिक पीढ़ी के महान खिलाडय़िों से हो रही है लेकिन उन्होंने इसे अधिक तवज्जो नहीं दी। उन्होंने कहा, लोगों का इस तरह की बातें करना शानदार है लेकिन इस तरह की किसी बात से पहले काफी अधिक काम किए जाने की जरूरत है। लाबुशेन ने कहा, केन विलियमसन, विराट कोहली, स्टीव स्मिथ – ए खिलाड़ी पांच, छह, सात साल से सा कर रहे हैं।

एक अच्छा सत्र होने का मतलब यह नहीं है कि आप महान खिलाड़ी हैं। इसलिए मेरा ध्यान अपने प्रदर्शन में निरंतरता लाने और ऑस्ट्रेलिया को मैच जिताने में मदद करने का प्रयास करने पर है। लाबुशेन ने कहा कि भारत के दौरे पर जाने से पहले स्पिनरों के अनुकूल सिडनी के हालात में खेलना तैयारी के लिहाज से अच्छा रहा।

RELATED ARTICLES

चंबा सड़क हादसा: खाई में गिरी बोलेरो, तीन सगे भाइयों समेत 7 की मौत

चंबा (हिमाचल प्रदेश)। चंबा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन सगे भाइयों सहित सात लोगों की मौत हो गई। हादसा चंबा-मानी...

टीम का हौसला बढ़ाने के लिए सरकारी खर्चे पर वैंकूवर पहुंचे कतर के प्रशंसक

वैंकूवर। कतर के प्रशंसक विश्व कप फुटबॉल में अपनी टीम का हौसला बढ़ाने के लिए सरकारी खर्चे पर यहां पहुंच गए हैं। कतर के...

रिश्वतखोरी के आरोप में दो अधिशासी अधिकारी निलंबित, विभागीय कार्यवाही भी की गई संस्थित

लखनऊ। सरकार की भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपनाई गई जीरो टॉलरेंस नीति के क्रम में स्थानीय निकाय विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जनपद हरदोई...

सीएम योगी ने उन्नाव में विपक्ष पर बोला तीखा हमला, कांग्रेस-सपा को बताया भ्रष्ट और परिवारवादी

उन्नाव । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए दोनों दलों को ैभ्रष्टै बताया और...

चंबा सड़क हादसा: खाई में गिरी बोलेरो, तीन सगे भाइयों समेत 7 की मौत

चंबा (हिमाचल प्रदेश)। चंबा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन सगे भाइयों सहित सात लोगों की मौत हो गई। हादसा चंबा-मानी...

टीम का हौसला बढ़ाने के लिए सरकारी खर्चे पर वैंकूवर पहुंचे कतर के प्रशंसक

वैंकूवर। कतर के प्रशंसक विश्व कप फुटबॉल में अपनी टीम का हौसला बढ़ाने के लिए सरकारी खर्चे पर यहां पहुंच गए हैं। कतर के...

रिश्वतखोरी के आरोप में दो अधिशासी अधिकारी निलंबित, विभागीय कार्यवाही भी की गई संस्थित

लखनऊ। सरकार की भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपनाई गई जीरो टॉलरेंस नीति के क्रम में स्थानीय निकाय विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जनपद हरदोई...

सीएम योगी की पुलिसकर्मियों को सख्त नसीहत, बोले-ड्यूटी में रील बनाना अनुशासनहीनता

लखनऊ, विशेष संवाददाता । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिशन रोजगार के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से चयनित 930...

अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने लॉन्च किया हैंडलूम वेंचर टुलो

मुंबई। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने भारतीय हैंडलूम परंपरा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अपने नए वेंचर 'टूलो' की शुरुआत की...