back to top

चंबा सड़क हादसा: खाई में गिरी बोलेरो, तीन सगे भाइयों समेत 7 की मौत

चंबा (हिमाचल प्रदेश)। चंबा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन सगे भाइयों सहित सात लोगों की मौत हो गई। हादसा चंबा-मानी झुलाड़ा मार्ग पर मशरूड के पास छतरुड नामक स्थान पर देर रात करीब दो से तीन बजे के बीच हुआ, जब एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।

हादसे में पंचायत सपडोट के रहने वाले मोती सिंह, देवराज और चुन्नी लाल (तीनों पुत्र परसो राम) की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा गाड़ी में सवार निमो देवी (पत्नी मोती सिंह), कुंता देवी (पत्नी करम सिंह) और अनीता (पुत्री धर्म सिंह) ने भी दम तोड़ दिया। वाहन चालक मनोहर लाल (पुत्र धारो, निवासी टोपड़ा, ग्राम पंचायत कुठेहड़) की भी इस हादसे में जान चली गई। बताया जा रहा है कि सभी लोग पंचायत कादला में एक रिश्तेदार के यहां आयोजित मुंडन संस्कार में शामिल होकर देर रात बोलेरो से अपने घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

रात के समय दुर्घटना की किसी को भनक तक नहीं लगी। सुबह जब स्थानीय लोग वहां से गुजरे तो सड़क किनारे गाड़ी के टूटे हिस्से दिखाई दिए। शक होने पर नीचे झांककर देखा गया तो वाहन गहरी खाई में गिरा हुआ मिला और उसमें सवार लोग मृत अवस्था में पड़े थे। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

हादसे में चालक मनोहर लाल के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पीछे पत्नी और 7 व 12 साल के दो छोटे बच्चे हैं। पहले ही उनके भाई और पिता का निधन हो चुका था, जिसके बाद पूरे परिवार की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी। अब उनकी मौत से परिवार का एकमात्र सहारा भी छिन गया है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और शवों को खाई से बाहर निकालकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

सीएम योगी ने उन्नाव में विपक्ष पर बोला तीखा हमला, कांग्रेस-सपा को बताया भ्रष्ट और परिवारवादी

उन्नाव । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए दोनों दलों को ैभ्रष्टै बताया और...

टीम का हौसला बढ़ाने के लिए सरकारी खर्चे पर वैंकूवर पहुंचे कतर के प्रशंसक

वैंकूवर। कतर के प्रशंसक विश्व कप फुटबॉल में अपनी टीम का हौसला बढ़ाने के लिए सरकारी खर्चे पर यहां पहुंच गए हैं। कतर के...

रिश्वतखोरी के आरोप में दो अधिशासी अधिकारी निलंबित, विभागीय कार्यवाही भी की गई संस्थित

लखनऊ। सरकार की भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपनाई गई जीरो टॉलरेंस नीति के क्रम में स्थानीय निकाय विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जनपद हरदोई...

सीएम योगी की पुलिसकर्मियों को सख्त नसीहत, बोले-ड्यूटी में रील बनाना अनुशासनहीनता

लखनऊ, विशेष संवाददाता । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिशन रोजगार के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से चयनित 930...

अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने लॉन्च किया हैंडलूम वेंचर टुलो

मुंबई। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने भारतीय हैंडलूम परंपरा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अपने नए वेंचर 'टूलो' की शुरुआत की...

आईटी रिकवरी में बिकवाली से बाजार दबाव में, इंडेक्सों की सपाट शुरुआत

मुंबई। घरेलू शेयर सेंसेक्स में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत सुबह गिरावट के साथ हुई, जिसके मुख्य कारण आईटी सेक्टर में जारी बिकवाली रही।...