back to top

पहले से रणनीति बनाने से कोरोना पर होगा प्रभावी नियंत्रण : योगी

  • कोरोना संक्रमण के संबंध में ज्यादा से ज्यादा टेस्ट किए जाये

  • मॉनिटरिंग के लिये सीनियर डाॅक्टर लगातार राउंड पर रहें

  • शामली व बरेली में डेडिकेटेड कोविड चिकित्सालय 16 अगस्त तक चालू हों

  • मरीज़ों लोगों को अस्पताल पहुंचाने के लिए तुरंत एम्बुलेंस मिलें

  • सभी मेडिकल काॅलेज में आईसीयू में बेडों की संख्या दोगुनी की जाये

  • जिला अस्पतालों में आईसीयू में बेडों बढ़ाने की प्रक्रिया तुरंत शुरू हो

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि बचाव के लिए पहले से रणनीति बनाकर कोरोना संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि संक्रमण के बारे में लखनऊ, कानपुर नगर, प्रयागराज, बरेली, गोरखपुर, झांसी, वाराणसी में विशेष सतर्कता बरती जाये।

कोरोना संक्रमण के संबंध में ज्यादा से ज्यादा टेस्ट किए जायें। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर जिले में एल-2 तथा एल-3 के कोविड बेड़ों की संख्या बढ़ाई जाये।

मुख्यमंत्री ने टीम-11 के साथ अनलाॅक व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि कोविड अस्पतालों में भर्ती मरीजों की स्थिति की माॅनिटरिंग के लिए सीनियर डाॅक्टर लगातार राउण्ड पर रहें।

इसके अलावा काॅन्टेक्ट ट्रेसिंग प्रभावी ढंग से सुनिश्चित की जाये। उन्होंने कहा कि सहारनपुर में एल-3 स्तर का अस्पताल जल्द बनाया जाये। शामली और बरेली जिलों में डेडिकेटेड कोविड चिकित्सालय 16 अगस्त तक चालू हो जायें।

योगी ने कहा कि कोरोना से प्रभावित लोगों को अस्पताल पहुंचाने के लिए फौरन एम्बुलेंस उपलब्ध हो, इसके लिए कमांड एंड कंट्रोल सेंटर्स को प्रभावी बनाया जाये।

उन्होंने कहा कि कंट्रोल सेंटर्स के प्रभावी होने पर मरीज को समय पर इलाज मिल सकेगा। अस्पतालों की व्यवस्थाओं और सुविधाओं को त्वरित और बेहतर बनाया जाये।

बैठक में मुख्यमंत्री को बताय गया कि अब तक प्रदेश में 31 लाख 18 हजार 567 कोरोना संक्रमण के टेस्ट किए जा चुके हैं।

उन्हें यह भी बताया कराया गया कि शनिवार और रविवार के स्वच्छता व सेनिटाइजेशन के कार्य सफलतापूर्वक सम्पन्न कराये जा रहे हैं।

योगी ने चिकित्सा शिक्षा विभाग को निर्देशित किया है कि प्रदेश के सभी मेडिकल काॅलेज में आईसीयू के बेडों की संख्या दोगुनी कर ली जाये।

इसी तरह स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि वे अपने सभी जिला अस्पतालों में आईसीयू के बेडों बढ़ाने की प्रक्रिया तुरंत शुरू करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ व जलमग्न क्षेत्रों में प्रभावित लोगों को समय से राहत पहुंचायी जाये। साथ ही, इन स्थानों पर नाव व सुरक्षा आदि की दृष्टि से पुख्ता इंतेज़ाम किए जायें।

उन्होंने पीलीभीत और आजमगढ़ जिलों की गौशालाओं में सभी ज़रूरी इंतेज़ाम सुनिश्चित किए जायें और हरे चारे की व्यवस्था की जाये।

RELATED ARTICLES

भाषण प्रतियोगिता में राधिका यादव को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति पखवाड़ा का शुभारम्भलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 23 जुलाई से 08 अगस्त,...

केंद्र सरकार और सीजेपी की बैठक खत्म, मुआवजा और FIR वापसी पर सहमति, इस्तीफे पर 25 जुलाई को होगा फैसला

नई दिल्ली। केंद्र सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के बीच शुक्रवार को ‘कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया’ में अहम बैठक हुई। करीब 10 मिनट...

पेपर संशोधन बिल हुआ मंजूर,10 साल की सजा और 10 करोड़ रुपये जुर्माने का होगा प्रावधान

नई दिल्ली। प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार ने कड़ा कदम उठाया...

रेनोवेशन के कारण बंद पड़े आडिटोरियम से शहर के रंगकर्मी निराश

लखनऊ। उत्तर भारत की सांस्कृतिक राजधानी होने का गौरव रखने वाले लखनऊ शहर में आज अपनी समृद्ध नाट्य परंपरा को प्रदर्शित करने के लिए...

दीक्षारम्भ-2026 का आयोजन आज से

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम का आयोजन 25 जुलाई...

भाषण प्रतियोगिता में राधिका यादव को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति पखवाड़ा का शुभारम्भलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 23 जुलाई से 08 अगस्त,...

ऋषि का सद्ज्ञान जीवन जीने की कला सिखाता है : उमानन्द शर्मा

468वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत कृष्णा पब्लिक स्कूल, रतन...

भातखण्डे की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल बढ़ा

अग्रिम आदेश तक पद पर बनी रहेंगीलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल एक बार फिर बढ़ा दिया गया है....

आज से लगेगा चातुर्मास, मांगलिक कार्याें पर लग जायेगा विराम

लखनऊ। हर साल देवशयनी एकादशी से चातुर्मास की शुरूआत होती है, क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु चार माह के लिए योग निद्रा में चले...