back to top

सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों पर व्यक्ति ने चलाई गोली, जामिया का छात्र घायल

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे एक समूह पर एक व्यक्ति ने पिस्तौल से गोली चला दी और हथियार लहराते हुए आराम से निकल गया। पुलिस की भारी संख्या में तैनाती के बीच उसने ये लो आजादी का नारा भी लगाया। प्रत्यक्षदर्शियों ने यह जानकारी दी।

हालांकि बाद में व्यक्ति को पुलिस ने पकड़कर हिरासत में ले लिया। यह पूरी घटना टेलीविजन कैमरों ने रिकार्ड हो गई जिसमें दिखा कि हल्के रंग की पैंट और गहरे रंग की जैकेट पहना व्यक्ति पुलिस द्वारा बैरिकेड की गई खाली सड़क से निकलता है और मुड़़कर प्रदर्शनकारियों पर चिल्लाता है ए लो आजादी। कुछ टेलीविजन चैनलों ने कहा कि पिस्तौल लिए हुए व्यक्ति की पहचान गोपाल के तौर पर हुई है लेकिन इसकी अभी तत्काल पुष्टि नहीं हो पाई है।

विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र की छात्रा आमना आसिफ ने पीटीआई से कहा, हम होली फैमिली अस्पताल की ओर बढ़ रहे थे जहां पुलिस ने बैरिकेड लगाए हुए हैं। अचानक पिस्तौल लिए हुए व्यक्ति आया और गोली चला दी। एक गोली मेरे मित्र के हाथ पर लगी। उसने कहा कि उसका मित्र शादाब फारुक घायल हो गया और उसे एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया है। आमना ने बताया कि शादाब जनसंचार का छात्र है। एक अन्य छात्र अल अमीन ने कहा कि व्यक्ति अपनी पिस्तौल लहरा रहा था और चिल्ला रहा था ए लो आजादी। जब यह घटना हुई उस समय वहां पुलिस की भारी तैनाती थी और बड़ी संख्या में मीडिया भी मौजूद था।

छात्र जामिया से महात्मा गांधी की समाधि राजघाट जा रहे थे। मार्च को विश्वविद्यालय के पास होली फैमिली अस्पताल के करीब रोक दिया गया। छात्र इसी क्षेत्र में बैठ गए और पुलिस वापस जाओ के नारे लगाने लगे। जब वे नारे लगा रहे थे पुलिस अधिकारियों ने छात्रों से शांति बनाए रखने और शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने के लिए कहा। डीसीपी (दक्षिण) चिन्मय बिस्वाल ने कहा कि छात्र जामिया से राजघाट तक एक मार्च निकालना चाहते थे लेकिन उन्हें अनुमति नहीं दी गई।

बिस्वाल ने कहा, उन्हें बार बार कहा जा रहा था कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से किया जाना चाहिए। हमने होली फैमिली अस्पताल से ठीक पहले सड़क पर बैरिकेड लगा दिए थे। इस बीच एक व्यक्ति को भीड़ में देखा गया जो कोई चीज लहरा रहा था जो एक हथियार प्रतीत हुआ। उन्होंने कहा, हमने उसे हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रहे हैं। एक व्यक्ति घायल भी हुआ है।

RELATED ARTICLES

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

हम टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं: हरमनप्रीत

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टॉटन। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने...

सात्विक और चिराग इंडोनेशिया ओपन के मैच के बीच से हटे

जकार्ता । सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी बुधवार को यहां इंडोनेशिया ओपन के पहले दौर के मुकाबले के दौरान सात्विक...

केजरीवाल ने मालवीय नगर हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया, घटनाओं को बताया चिंताजनक

नयी दिल्ल । दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मालवीय नगर में भीषण आग लगने से लोगों की मौत पर गहरा...

दिल्ली के मालवीय नगर में रेस्तरां में आग लगने से 21 लोगों की मौत,PM मोदी-CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख , मुआवजे का किया ऐलान

नयी दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक गेस्ट हाउस में भीषण आग लगने से 21 लोगों की दर्दनाक मौत...