back to top

लंबित बोर्ड परीक्षा छात्रों द्वारा पंजीकरण कराए गए स्कूलों में होगी : मंत्रालय

नई दिल्ली। सीबीएसई की 10वीं एवं 12वीं कक्षा की लंबित परीक्षा देने के लिए छात्रों को उन केंद्रों पर उपस्थित होना होगा जहां से उन्होंने पंजीकरण कराया है और यह किसी बाह्य केंद्र पर नहीं होंगी। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय जुलाई के अंत तक परीक्षा परिणाम घोषित करने की योजना बना रहा है। इस दिशा में लॉकडाउन की घोषणा होने से पहले जिन विषयों की परीक्षाएं हो गई थी, उनके मूल्यांकन की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के अधिकारियों ने बताया कि छात्रों को अपने अपने स्कूल में उपस्थित होना होगा और किसी बाह्य केंद्र पर नहीं। बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा, छात्रों को अपने स्कूल में उपस्थित होना होगा और किसी बाह्य केंद्र पर नहीं ताकि कम से कम यात्रा करनी पड़े। स्कूलों को यह सुनिश्चित करना होगा कि सामाजिक दूरी के दिशा निर्देशों का पालन हो और छात्रों को अपने साथ सैनिटाइजर और चेहरे का मास्क लाना होगा।

गौरतलब है कि बोर्ड ने सोमवार को 10वीं एवं 12वीं कक्षा की लंबित परीक्षा की तिथियों की घोषणा कर दी थी जो 1-15 जुलाई के बीच होंगी और सामाजिक दूरी बनाए रखने के दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा। ये परीक्षाएं कोविड-19 के प्रसार के कारण स्कूल बंद होने और 25 मार्च से लागू लॉकडाउन के कारण स्थगित कर दी गई थी। 12वीं कक्षा के लिए लंबित परीक्षा पूरे देश में आयोजित होगी जबकि 10वीं कक्षा की शेष परीक्षा केवल उत्तर पूर्व दिल्ली के लिए आयोजित की जाएंगी।

उत्तर पूर्व दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर कानून व्यवस्था की स्थिति के कारण परीक्षा स्थगित करनी पड़ी थी। मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा है कि परीक्षा परिणाम जुलाई के अंत तक घोषित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

देवशयनी एकादशी 25 को, चार महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी...

‘भाषा कभी हमारे बीच दीवार नहीं बनी : आरती बिराजदार

लखनऊ। हर शो की अपनी एक खास बात होती है और सन नियो का नया शो 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' भी इससे...

कर्मों की निर्जरा का सर्वोत्तम उपाय है सिद्धों की आराधना

सिद्धों की आराधना का दूसरा दिनलखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर मे चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी ही प्रभावना...

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आफ अवध आज से

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, संगीत मिलन और भातखंडे पूर्व छात्र संघ के सहयोग से शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026...

अभिनय में सफलता नहीं मौके खत्म होने का डर है : वेदांग रैना

लखनऊ। फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हुए ढाई साल बीत चुके हैं और इस दौरान वेदांग रैना की जिंदगी काफी बदल चुकी है। जल्द ही...

तकनीक ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को बनाया यादगार

लखनऊ। जब भी क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इसकी वजह उनकी पिछली...