back to top

पवनदीप ने किया कियारा आडवाणी के साथ गजब का डांस

नई दिल्‍ली। ‘इंडियन आइडल 12’ (Indian Idol 12 finale) के फिनाले की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। अब तक के सबसे बड़े इस ग्रैंड फिनाले को 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर होस्ट किया जाएगा। 12 घंटे तक चलने वाले इस ग्रैंड फिनाल में म्यूजिक इंडस्ट्री की कई मशहूर हस्तियां शामिल होंगी, जो धमाकेदार परफॉर्मेंस देंगी।
‘इंडियन आइडल 12’ की ट्रॉफी के लिए टॉप-6 (Indian Idol 12 top-6 ) कंटेस्टेंट्स में कड़ी टक्कर होगी, जिनमें पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan), अरुणिता कांजीलाल (Arunita Kanjilal), मोहम्मद दानिश (Mohammad Danish), सायली कांबले (Sayli Kamble), शनमुखप्रिया (Shanmukhapriya) और निहाल तारो (Nihal Tauro) शामिल हैं। मेकर्स ने ‘इंडियन आइडल 12’ के ग्रैंड फिनाले का प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें टॉप-6 कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ म्यूजिक इंडस्ट्री के कई दिग्गज परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं।

फिनाले में अल्का याग्निक (Alka Yagnik), उदित नारायण (Udit Narayan), मीका सिंह (Mika Singh), जावेद अली (Javed Ali), कुमार सानू (Kumar Sanu) और अन्य सिंगर्स शामिल होंगे। उनके अलावा ‘इंडियन आइडल’ के पुराने कंटेस्टेंट्स सनी हिंदुस्तानी (Sunny Hindustani) और सलमान अली (Salman Ali) भी फिनाले में परफॉर्म करते दिखें। ‘इंडियन आइडल 12’ के फिनाले में फिल्म ‘शेरशाह’ (Shershaah) को प्रमोट करने सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) भी पहुंचेंगी।

कियारा ने कंटेस्टेंट्स पवनदीप राजन के साथ फिल्म ‘लक्ष्मी बम’ (Laxmmi Bomb) के गाने ‘बुर्ज ख़लीफा’ पर भी डांस किया, जिसकी झलक प्रोमो में देखी जा सकती है। बता दें कि ‘इंडियन आइडल 12’ के विनर की अनाउंसमेंट 15 अगस्त की रात 12 बजे की जाएगी। फिनाले में 40 से ज्यादा एक्ट्स और 200 गानों के साथ म्यूजिक का शानदार सेलिब्रेशन शामिल होगा। फिनाले की शुरुआत में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सेना के जवानों को एक दिल छू लेने वाला ट्रिब्यूट दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

यूक्रेन युद्ध पर कूटनीति तेज… लावरोव से मुलाकात में अमेरिकी भूमिका पर चर्चा करेंगे रुबियो

मनीला।अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो बृहस्पतिवार को फिलीपीन में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात करेंगे और इस दौरान वह यूक्रेन...

भारत-अमेरिका संबंधों को नई मजबूती… राजदूत क्वात्रा ने सीनेटर टिम शीही से की मुलाकात, रक्षा व व्यापार पर गहन चर्चा

वाशिंगटन। अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने अमेरिकी सीनेटर और नौसेना के विशेष बल ‘सील’ के पूर्व सदस्य टिम शीही से...

श्रीलंका की नौसेना ने 9 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

कोलंबो। श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में कम से कम नौ भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया गया तथा...

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो लोगों की गई जान

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के चोपन क्षेत्र में बुधवार की शाम खराब मौसम के बीच गिरी बिजली की चपेट में आने से...

अखिलेश ने नड्डा के प्रेस कांन्फ्रेंस पर कसा तंज,बोले-विभाग किसी और मंत्री का और जवाब किसी और मंत्री का

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की संवाददाता सम्मेलन पर तंज करते हुए कहा कि...

सलमान खान का छात्रों को समर्थन… पेपर लीक को बताया गंभीर मुद्दा, प्रभावितों के प्रति जताई संवेदना

नयी दिल्ली। प्रश्नपत्र लीक को एक गंभीर मुद्दा बताते हुए बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समर्थन किया।...