back to top

ओली और प्रचंड के बीच मतभेदों को दूर करने में नाकाम रही पार्टी की बैठक

काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली और सत्तारूढ़ नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एनसीपी) के कार्यकारी अध्यक्ष पुष्प कमल दहल प्रचंड के नेतृत्व वाले पार्टी के प्रतिद्वंद्वी गुट के बीच मंगलवार की बहुप्रतीक्षित बैठक मतभेदों को दूर करने में नाकाम रही। दरअसल, प्रधानमंत्री की अनुपस्थिति में हुई बैठक में राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा नहीं हुई।

पार्टी की स्थाई समिति के सदस्य एवं एनसीपी के वरिष्ठ नेता गणेश शाह ने बताया कि राजधानी काठमांडू के बलूवातार (रिपीट बलूवातार) में प्रधानमंत्री के आवास पर समिति की बैठक हुई, लेकिन इसमें राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा नहीं हुई। उन्होंने बताया कि 45 सदस्ईय स्थाई समिति की बैठक में प्रधानमंत्री ओली शामिल नहीं हुए।

पार्टी की शीर्ष इकाई की अगली बैठक एक सप्ताह बाद होगी। इससे पहले, ओली और प्रचंड को अपने मतभेदों को दूर करने के लिए अधिक वक्त दिए जाने को लेकर पार्टी की स्थाई समिति की अहम बैठक सात बार टाली जा चुकी थी। मंगलवार की बैठक भी दो घंटे के लिए स्थगित करनी पड़ी क्योंकि प्रधानमंत्री ओली ने सत्ता साझेदारी के अहम मुद्दों का हल करने के लिए प्रचंडी के साथ बैठक की। शहा ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से देश में आई प्राकृतिक आपदाओं पर चर्चा की गई।

स्थाई समिति की अगली बैठक 28 जुलाई को पूर्वाह्न 11 बजे बालूवतार में करने का निर्णय लिया गया है, जिसमें पार्टी की गतिविधियों, सरकार के कामकाज, पार्टी कैडर एवं नेताओं के बीच काम के बंटवारे को अंतिम रूप देना और प्रस्तावित आम सभा सहित अन्य मुद्दों की समीक्षा की जाएगी। शाह ने बताया कि पार्टी के अंदरूनी कलह को दूर करने के लिए स्थाई समिति की बैठक से पहले वरिष्ठ नेताओं के बीच अनौपचारिक बैठकें हो सकती हैं।

देश के विभिन्न हिस्सों में लगातार बारिश के कारण आई बाढ़ एवं भूस्खलन में जानमाल को हुई क्षति पर बैठक में पार्टी के सदस्यों ने चिंता प्रकट की। उन्होंने सरकार से त्वरित गति से राहत करने का अनुरोध किया। पार्टी प्रवक्ता नारायण काजी श्रेष्ठ ने कहा, आज के लिए एकमात्र एजेंडा यह था कि पार्टी सदस्यों को प्राकृतिक आपदाओं के प्रति प्रतिक्रिया का निर्देश दिया जाए।

श्रेष्ठ ने बताया, बैठक में बाढ़ एवं भूस्खलन में मरने वाले लेागों के प्रति भी संवेदना प्रकट की गई और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। श्रेष्ठ के हवाले से काठमांडू पोस्ट अखबार ने बताया कि पार्टी के सदस्यों को राहत एवं बचाव कार्य में शामिल होने का निर्देश का एक प्रस्ताव पेश किया गया क्योंकि बाढ़ एवं भूस्खलन में 223 लोगों की मौत हो गई है, करीब 100 लोग लापता हो गए हैं।

पार्टी की 45 सदस्ईय शक्तिशाली स्थाई समिति की बैठक सबसे पहले 24 जून को बुलाई गई थी, जिसके पहले प्रधानमंत्री ओली ने आरोप लगाया था कि कालापानी, लिपुलेख और लिम्पियाधुरा, तीन भारतीय क्षेत्रों को देश के नए राजनीतिक नक्शे में शामिल करने के बाद उन्हें सत्ता से बाहर करने के लिए पार्टी के कुछ नेता दक्षिणी पड़ोसी देश के साथ मिल गए हैं।

प्रचंड के नेतृत्व वाले गुट ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वे लोग इस्तीफा मांग रहे हैं, न कि भारत मांग रहा है। उन्होंने ओली को अपने आरोप के समर्थन में सबूत दिखाने को भी कहा। पूर्व प्रधानमंत्री प्रचंड समेत एनसीपी के शीर्ष नेताओं ने प्रधानमंत्री ओली के इस्तीफे की मांग की है। उनका कहना है कि ओली की हालिया भारत विरोधी टिप्पणी न तो राजनीतिक रूप से सही थी और न ही कूटनीतिक रूप से उपयुक्त थी। प्रचंड ने सोमवार को कहा था कि पार्टी के अंदर मतभेदों को दूर करने की कोशिशें जारी हैं।

RELATED ARTICLES

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित

देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में जुट रही भीड़ से उत्साहित प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को कहा...

गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को, जगह-जगह होंगे विविध आयोजन

लखनऊ। हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। यह न केवल एक पर्व है, बल्कि...

कहानी से मिली सीख

सूझबूझ ही सच्ची ताकतलखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्रामीण महिला एवं बाल कल्याण सोसाइटी द्वारा बाराबंकी जनपद के मंजीठा गांव में संचालित 'जागो री जागो' अनौपचारिक...

भजन-कीर्तन संग विविध कार्यक्रमों से सजेगा जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव

65वां श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव व जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की तैयारी बैठक संपन्नलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में 65वां श्री माधव मंदिर...

गुण मिले तो गुरु बनाओ, चित मिले तो चेला : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में 200 लोगों ने प्रतिभाग किया

छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक कियालखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ, संस्कृति विभाग, उ.प्र. द्वारा डिवाइन ग्लोरी पब्लिक स्कूल, पपनामऊ, चिनहट, लखनऊ...

मैं पिछले 20 सालों से हर महीने वैष्णो देवी जाता हूं : अंश मनुजा

बस उसे अपना प्यार जताना नहीं आतालखनऊ। कलर्स के चर्चित फैमिली कॉमेडी-ड्रामा शो बरेली के बच्चन में अंश मनुजा सतलुज उर्फ एंग्री बच्चन के...