back to top

पंकज त्रिपाठी के इंस्टाग्राम पर हुए 30 लाख फॉलोअर्स

मुंबई। जाने-माने अभिनेता पंकज त्रिपाठी के इंस्टाग्राम पर 30 लाख फॉलोअर्स हो गए हैं। उन्होंने प्रशंसकों के प्यार और समर्थन के लिए उनका आभार व्यक्त किया है। अपनी विचित्र देसी शैली में अभिनेता ने अपने प्रशंसकों के साथ एक आभासी (डिजिटल) पार्टी भी की और अपने प्रशंसकों को उनकी उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए एक गिलास पानी पीने के लिए कहा।

फिल्म लूडो में अभिनय करने वाले त्रिपाठी ने 34 सेकंड के अपने एक वीडियो में कहा, इंस्टाग्राम पर मेरे साथ जुडऩे के लिए धन्यवाद। इसलिए, इस अवसर पर एक आभासी पार्टी है, जिसकी मेजबानी मेरे द्वारा की गई है। हर कोई अपनी रसोई में जाए और एक गिलास पानी पिए और पांच मिनट तक गहरी सांस लें। मेरे साथ जुड़ने के लिए, मुझे प्यार करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

पिछले वर्ष अभिनेता की गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल, लूडो, शकीला, मिर्जापुर 2 और क्रिमिनल जस्टिस: बिहाइंड डोर जैसी फिल्में और शो रिलीज हुए थे। वर्ष 2021 की शुरूआत भी उनके लिए अच्छी हुई है और सतीश कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म कागज रिलीज हुई है जिसमें अभिनेता ने मुख्य भूमिका निभाई है।

RELATED ARTICLES

अभिनय में सफलता नहीं मौके खत्म होने का डर है : वेदांग रैना

लखनऊ। फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हुए ढाई साल बीत चुके हैं और इस दौरान वेदांग रैना की जिंदगी काफी बदल चुकी है। जल्द ही...

तकनीक ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को बनाया यादगार

लखनऊ। जब भी क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इसकी वजह उनकी पिछली...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

देवशयनी एकादशी 25 को, चार महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी...

‘भाषा कभी हमारे बीच दीवार नहीं बनी : आरती बिराजदार

लखनऊ। हर शो की अपनी एक खास बात होती है और सन नियो का नया शो 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' भी इससे...

कर्मों की निर्जरा का सर्वोत्तम उपाय है सिद्धों की आराधना

सिद्धों की आराधना का दूसरा दिनलखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर मे चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी ही प्रभावना...

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आफ अवध आज से

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, संगीत मिलन और भातखंडे पूर्व छात्र संघ के सहयोग से शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026...

अभिनय में सफलता नहीं मौके खत्म होने का डर है : वेदांग रैना

लखनऊ। फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हुए ढाई साल बीत चुके हैं और इस दौरान वेदांग रैना की जिंदगी काफी बदल चुकी है। जल्द ही...

तकनीक ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को बनाया यादगार

लखनऊ। जब भी क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इसकी वजह उनकी पिछली...