back to top

बच्चों पर महामारी का हो रहा घातक असर

जैसा कि वैज्ञानिकों ने कहा था वैसा ही हो रहा है। जाड़ों के आते ही कोविड-19 से संक्रमित होने वालों की संख्या में निरंतर वृद्घि होने लगी है, खासकर उत्तर व केन्द्रीय भारत में। इसकी वजह से राज्य सरकारों को कड़े प्रशासनिक कदम उठाने पड़े हैं और अपने कुछ निर्णयों को पलटना भी पड़ा है, जैसे हरियाणा में स्कूलों को एक बार फिर बंद कर दिया गया है।

हालांकि राज्यों ने पूर्ण लॉकडाउन के विकल्प का तो चयन नहीं किया है, लेकिन कुछ पाबंदियां अवश्य लगायी हैं, जैसे मध्य प्रदेश के पांच जिलों (भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, रतलाम व विदिशा) में रात का कर्फ्यू लगा दिया गया है और गुजरात ने अहमदाबाद में लगे रात्रि के अनिश्चितकालीन कर्फ्यू का विस्तार सूरत, बड़ोदरा व राजकोट में भी कर दिया है। इसी क्रम में राजस्थान के 33 जिलों में धारा 144 लगायी गई है और उत्तर प्रदेश ने महामारी की दूसरी लहर का अलर्ट जारी करते हुए लोगों को घर के भीतर रहने की सलाह दी है। दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अनुसार नया कोरोना वायरस की तीसरी लहर चल रही है।

बहरहाल, सबसे चिंताजनक बात यह है कि अब बच्चों में संक्र मण अधिक बढ़ता हुआ दिखायी दे रहा है। हरियाणा में एक ही दिन में लगभग 150 बच्चों के संक्रमित होने की खबर आयी, जिससे मजबूरन राज्य सरकार को सभी स्कूलों, जिनमें प्राइवेट स्कूल भी शामिल हैं, को फिर से बंद करने का आदेश देना पड़ा। मध्य प्रदेश में भी स्कूल बंद रहेंगे और नवीं से 12वीं तक के छात्र सिर्फ कोई बात समझने के लिए ही स्कूल जा सकते हैं।

हालांकि मध्य प्रदेश व महाराष्ट्र से मई-जून में खबरें आने लगी थीं कि कोविड-19 से बच्चे भी संक्रमित हो रहे हैं। महाराष्ट्र में तो नया कोरोना वायरस से बच्चों की मौतें भी हुईं, लेकिन आम ख्याल यही था कि बच्चों के स्वास्थ्य को यह रोग कोई खास प्रभावित नहीं करता है। अब जो यूनिसेफ की ताजा रिपोर्ट आयी है, जिसमें 87 देशों के डाटा की समीक्षा की गई है।

उससे मालूम होता है कि भारत में कोविड-19 संक्रमण के जो कुल मामले हैं, उनमें लगभग 12 प्रतिशत बच्चे व 20 वर्ष से कम के किशोर हैं, जबकि ग्लोबल स्तर पर इस आयु वर्ग में संक्रमित होने वालों का प्रतिशत 11 है यानी भारत में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की तुलना में अधिक बच्चे संक्रमित हो रहे हैं। दरअसल, इस महामारी से बच्चे सिर्फ संक्रमित ही नहीं हो रहे हैं बल्कि उनकी शिक्षा, हेल्थकेयर, पौष्टिकता आदि पर भी कुप्रभाव पड़ रहा है और बाल सुरक्षा हस्तक्षेप भी प्रभावित हो रहे हैं।

जाहिर है इसका बच्चों पर दूरगामी प्रभाव पड़ने जा रहा है। यूनिसेफ की रिपोर्ट ‘अवेर्टिंग अ लस्ट कोविड जनरेशन में कहा गया है, इस महामारी का प्रभाव बच्चों के जीवन पर वर्षों तक रहेगा, भले ही वैक्सीन जल्द ही क्यों न उपलब्ध हो जाये। इस महामारी के विभिन्न खतरों पर संसार की प्रतिक्रिया यह निर्धारित करेगी कि बच्चों व किशोरों का किस प्रकार का भविष्य बनता है।

RELATED ARTICLES

भड़ली नवमी आज, भक्त करेंगे मां पार्वती की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में साल भर कई शुभ मुहूर्त निकलते हैं, लेकिन कुछ तिथियां इतनी खास होती हैं कि उनमें पंचांग देखकर मुहूर्त निकालने...

वर्षायोग की भव्य स्थापना, उमड़ा श्रद्धा का हुजूम

लखनऊ। आनंदमय पावन वर्षायोग समिति के तत्वावधान में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज (ससंघ) के वषार्योग (चातुर्मास) स्थापना महोत्सव का आयोजन...

गुरु ग्रह के अस्त होते ही खत्म हुआ विवाह सीजन

लखनऊ। पंचांग के अनुसार, 15 जुलाई 2026 को शाम 7:59 बजे गुरु ग्रह अस्त हो गए हैं। इसके बाद 12 अगस्त 2026 को सुबह...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...

संसद परिसर में राहुल गांधी समेत विपक्ष का काले कपड़ों में प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो के लगे नारे

नई दिल्ली। छात्र आंदोलन और नीट परीक्षा से जुड़े विवादों को लेकर बुधवार को संसद भवन परिसर में विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार के...