back to top

नफरत फैलाने वाले भाषण देता और जहर उगलता है पाकिस्तान : भारत

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने संयुक्त राष्ट्र में जहर उगलने और मिथ्या बयानबाजी करने को लेकर पाकिस्तान की निंदा करते हुए कहा कि वह बहुत सहजता से नफरत फैलाने वाले भाषण देता है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को सच्चाई को लेकर अंधेरे में रखता है। भारत ने यह बात पाकिस्तान द्वारा एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर मुद्दा उठाए जाने के संदर्भ में कही।

पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे का अंतरराष्ट्रीयकरण करने के लिए संयुक्त राष्ट्र के विभिन्न मंचों पर इसे लगातार उठाता रहा है लेकिन उसे कोई समर्थन हासिल करने में बार-बार असफलता ही हाथ लगी है। पाकिस्तान के सदाबहार मित्र चीन ने पिछले सप्ताह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में यह मुद्दा उठाने की कोशिश की थी लेकिन उसे अन्य सदस्यों का समर्थन नहीं मिला। परिषद के अन्य सदस्यों के बीच इस बात को लेकर सहमति थी कि कश्मीर भारत और पाकिस्तान के बीच का द्विपक्षीय मामला है।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के उप स्थाई प्रतिनिधि के नागराज नायडू ने बुधवार को संगठन के काम पर महासचिव की रिपोर्ट विषय पर महासभा सत्र में कहा कि पाकिस्तान विवाद और कटु बयानबाजी को समाप्त करने तथा सामान्य संबंध बहाल करने के लिए कदम उठाने की जगह झूठी बयानबाजी करता है और सच्चाई को लेकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय को अंधकार में रखता है। उन्होंने कहा, पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल बड़ी सहजता से नफरत फैलाने वाले भाषण देता है। यह प्रतिनिधिमंडल जब कभी बोलता है, तो जहर उगलता है और बड़े अनुपात में गलत बयानबाजी करता है।

नायडू ने कहा, यह बहुत ही हैरानी की बात है कि जिस देश ने अपनी अल्पसंख्यक आबादी को पूरी तरह तबाह कर दिया है, वह अल्पसंख्यकों की रक्षा करने की बात करता है। उन्होंने कहा, पाकिस्तान को यह विचार करने की आवश्यकता है कि उसकी इस झूठी बयानबाजी से कोई प्रभावित होने वाला नहीं है और उसे कूटनीति के सामान्य कामकाज करने चाहिए। संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान मिशन के सलाहकार साद अहमद वाराइच ने सत्र के दौरान जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाया था जिसके बाद भारत ने यह प्रतिक्रिया दी।

RELATED ARTICLES

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

देवशयनी एकादशी 25 को, चार महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी...

‘भाषा कभी हमारे बीच दीवार नहीं बनी : आरती बिराजदार

लखनऊ। हर शो की अपनी एक खास बात होती है और सन नियो का नया शो 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' भी इससे...

कर्मों की निर्जरा का सर्वोत्तम उपाय है सिद्धों की आराधना

सिद्धों की आराधना का दूसरा दिनलखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर मे चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी ही प्रभावना...

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आफ अवध आज से

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, संगीत मिलन और भातखंडे पूर्व छात्र संघ के सहयोग से शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026...

अभिनय में सफलता नहीं मौके खत्म होने का डर है : वेदांग रैना

लखनऊ। फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हुए ढाई साल बीत चुके हैं और इस दौरान वेदांग रैना की जिंदगी काफी बदल चुकी है। जल्द ही...

तकनीक ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को बनाया यादगार

लखनऊ। जब भी क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इसकी वजह उनकी पिछली...