back to top

पाकिस्तान: टैंकर और बस की टक्कर में 27 की मौत, करीब एक दर्जन लोग घायल

कराची। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के हब इलाके में एक तेल टैंकर और यात्री बस की टक्कर में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई और करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि यह हादसा सोमवार को लसबेला जिले में हुआ जब कराची से पंजगुर जा रही बस को सामने से आ रहे टैंकर ने टक्कर मार दी।

https://twitter.com/raybae689/status/1087661948911534080

यात्री जान बचाने के लिए बस से कूदने लगे लेकिन…

बस में 40 लोग सवार थे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, टैंकर में डीजल होने के कारण हादसे के बाद भीषण आग लग गई। उन्होंने कहा, यात्री जान बचाने के लिए बस से कूदने लगे लेकिन कई लोग अंदर ही फंस गए क्योंकि आग की लपटों ने बस एवं टैंकर को अपनी गिरफ्त में ले लिया था। जियो न्यूज ने अधिकारी के हवाले से बताया कि घटनास्थल से 27 शव बरामद कर लिए गए हैं। लसबेला के उपायुक्त शब्बीर मेंगल ने कहा, सभी की मौत आग की चपेट में आने से हुई। उन्होंने बताया कि घायल हुए 16 लोगों में से छह की हालत गंभीर है।

शव इतनी बुरी तरह जल गए कि उनकी पहचान कर पाना भी मुश्किल

ईदी फाउंडेशन के एक बचाव अधिकारी ने बताया कि सुविधाओं एवं एंबुलेंसों की कमी के कारण घायलों को कराची ले जाने में काफी समय लगा। उन्होंने बताया कि अधिकतर शव इतनी बुरी तरह जल गए कि उनकी पहचान कर पाना भी मुश्किल है। बलूचिस्तान प्रांत तेल संपन्न ईरान की सीमा से लगता है जहां से लाखों गैलन तेल अवैध तरीके से पाकिस्तान पहुंचाया जाता है। लापरवाही से गाड़ी चलाए जाने और सड़कों की खराब हालत के कारण घातक सड़क दुर्घटनाएं पाकिस्तान में आम हैं।

RELATED ARTICLES

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सालाना 1.20 करोड़ यात्रियों की क्षमता होगी, पहले चरण में प्रतिदिन औसतन 150 उड़ानें संचालित होंगी

लखनऊ । गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर क्षेत्र में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तेजी से अपने संचालन की ओर बढ़ रहा है।...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- अमेरिका में नई तेल रिफाइनरी में निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज

वॉशिंगटन/नयी दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज अमेरिका में 50 वर्ष में स्थापित...

पदक विजेता खिलाड़ियों की फीस होगी माफ, प्रदेश में खुलेगा बालिकाओं के लिए अलग स्पोर्ट्स कॉलेज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कॉलेजेज सोसाइटी की अहम बैठक बुधवार को खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव की अध्यक्षता...

चैत्र नवरात्र 19 से, पालकी पर सवार होकर आयेंगी मां भवानी

डोली में होगा माता का आगमन, प्रतिपदा तिथि का रहेगा क्षय और नौ दिन के होंगे नवरात्रिलखनऊ। नवरात्रि के नौ पवित्र दिनों में मां...

मां शीतला से की उत्तम स्वास्थ्य व समृद्धि की कामना

लखनऊ। शीतलाष्टमी पर्व श्रद्धा व सत्कार के साथ मनाया गया। भक्तों ने बासी प्रसाद शीतला माता को अर्पित कर सभी के सुख समृद्धि की...

दर्शकों को गुदगुदाने के साथ सीख भी दे गया ‘द प्रपोजल’

गुस्सा और बहस किसी भी रिश्ते को बर्बाद कर सकते हैंलखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थियेटर आर्ट्स लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई...

पुस्तक लोकार्पण संग कई विभूतियों को मिला सम्मान

चेतना साहित्य परिषद ने मनाया 55वां संस्थापना दिवस समारोहलखनऊ। उ.प्र. सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चन्द्रभानु गुप्त की प्रेरणास्पद स्मृति में लब्धप्रतिष्ठित संस्था चेतना...

सत्ता और विद्रोह की कहानी है आयलैण्ड आफ ड्रीम्स

संत गाडगे सभागार में हुआ नाटक का मंचनलखनऊ। भारतेन्दु नाट्य अकादमी, लखनऊ में अध्ययनरत चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों द्वारा शुभदीप राहा के निर्देशक में...

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सालाना 1.20 करोड़ यात्रियों की क्षमता होगी, पहले चरण में प्रतिदिन औसतन 150 उड़ानें संचालित होंगी

लखनऊ । गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर क्षेत्र में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तेजी से अपने संचालन की ओर बढ़ रहा है।...