back to top

पाक सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास की गोलाबारी

जम्मू। पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ और राजौरी जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाया। भारतीय सैनिकों ने भी इसका माकूल जवाब दिया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

हालांकि संघर्षविराम समझौते के उल्लंघन की वजह से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। लेकिन इससे एक दिन पहले पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से राजौरी और पुंछ जिले में गोलीबारी की अलग-अलग घटनाओं में सेना का एक जवान शहीद हो गया था और दो महिलाओं समेत तीन अन्य लोग घायल हो गए थे।

एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया, रविवार सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर पाकिस्तान ने राजौरी के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर बिना किसी उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू की और मोर्टार के गोले दागकर संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन किया।

वहीं, संघर्ष विराम उल्लंघन के एक अन्य मामले की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि शनिवार रात करीब नौ बजे सतपाल, मनयारी, करोल कृष्णा और गुरनाम सीमा चौकियों पर सीमापार से गोलीबारी शुरू हुई। हालांकि इसका सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने माकूल जवाब दिया।

उन्होंने बताया कि दोनों ही तरफ से गोलीबारी रविवार तड़के तीन बजकर 45 मिनट पर भी जारी थी। अभी तक भारतीय पक्ष से किसी के हताहत होने या क्षति की खबर नहीं है। इस साल अब तक पाकिस्तान ने 4000 बार संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया है। 2019 में यह संख्या 3289 थी।

RELATED ARTICLES

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा औद्योगिक रूपरेखा को अंतिम रूप...

सनातनी मातृशक्तियां आज करेंगी बाबा सोमनाथ का दिव्य और भव्य दर्शन

सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में मातृशक्तियां पहुंची सोमनाथ लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की...

प्रकृति और भावनाओं का रंग-संवाद: टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक आरंभ

टेम्परा तकनीक का प्रभावी प्रदर्शन कियालखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट ब्रांच के सजीव परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से सौंदर्य एवं...

इस्कॉन मंदिर में चन्दन यात्रा महोत्सव का आगाज

श्रीकृष्ण तो परम पुरषोत्तम भगवान हैलखनऊ। इस्कॉन मंदिर लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा अक्षय तृतीया के पुनीत अवसर पर चन्दन यात्रा महोत्सव...

मनोज तिवारी का गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज

दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगालखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और...

यूपी की बेटी सुहानी ने अंग्रेजी साहित्य में रचा इतिहास

11 की उम्र से लिख रही हैं किताबें लखनऊ। यह हकीकत है कि बुलंद हौसलों के आगे उम्र और शिक्षा बाधा नहीं बनते। इंदिरा चौक...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...