back to top

हादसे में पीएसी जवान की मौत, मुख्यमंत्री ने काफिला रुकवाकर ली जानकारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सोमवार को मथुरा से लखनऊ पहुंचने के मद्देनजर विशेष ड्यूटी पर तैनात एक पीएसी (प्रादेशिक सशस्त्र रक्षादल) जवान की अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। लखनऊ पुलिस द्वारा जारी बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के मथुरा से लखनऊ लौटने के मद्देनजर मार्ग व्यवस्था में पुलिस की ड्यूटी लगाई गई थी जिसमें 35वीं वाहिनी पीएसी की एक कंपनी की ड्यूटी भी थी। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात पीएसी के जवान लल्लू प्रसाद यादव को किसी अज्ञात वाहन ने शाम करीब सात बजे टक्कर मार दी।

बयान के अनुसार यादव को फौरन लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अज्ञात वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला जा रहा है। यादव प्रयागराज के रहने वाले थे। पुलिस के मुताबिक यह घटना मुख्यमंत्री का काफिला गुजरने से पहले ही घटित हो चुकी थी। दुर्घटना स्थल से गुजरते समय मुख्यमंत्री को जब इस हादसे के बारे में मालूम हुआ तो उन्होंने अपना काफिला वहीं रुकवाया और जवान की हालत के बारे में जानकारी हासिल की।

RELATED ARTICLES

उत्तराखंड महापरिषद ने योगी आदित्यनाथ को किया हरेला भेंट

लखनऊ। आज उत्तराखंड महापरिषद, लखनऊ के अध्यक्ष हरीश चंद्र पंत के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट...

पुरी रथ यात्रा : भगवान जगन्नाथ के मंदिर में पहंडी अनुष्ठान संपन्न

पुरी। ओडिशा के पुरी में नौ दिनों तक चलने वाली वार्षिक रथ यात्रा की शुरूआत लागातार बारिश और लाखों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में पहंडी...

फिर चला मेस्सी का जादू, इंग्लैंड को हराकर अर्जेन्टीना फाइनल में

अटलांटा । कप्तान लियोनल मेस्सी ने पहले हाफ में जूझने के बाद दूसरे हाफ के अंतिम लम्हों में अपना जलवा बिखेरा और दो गोल...

झाल, करताल, ढोलक और जगन्नाथ के जयकारों से गूंजा शहर

राजधानी में जगह-जगह निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, भक्तों ने भक्ति भाव से खींचा रथ, की पूजा-अर्चनालखनऊ। जगन्नाथ रथयात्रा के दिन गुरुवार को राजधानी...

19 से शुरू होगा वर्षायोग कलश स्थापना महोत्सव

भव्य शोभायात्रा के साथ आशियाना जैन मंदिर पहुंचे उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराजलखनऊ। उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज (ससंघ) आज...

पहाड़ी गीतों संग उत्तराखंड की महिलाओं ने मनाया हरेला पर्व

उत्तराखण्ड समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाया लोकपर्व हरेलालखनऊ। कल्याणपुर में प्रवासी उत्तराखण्ड समाज एवं आर्ट्स एंड कल्चरल सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में उत्तराखण्ड...