back to top

डेंगू व बुखार का प्रकोप जारी, अस्पतालों में लगी मरीजों की कतारें

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। डेंगू व बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। स्थिति यह है कि अस्पतालों में ओपीडी से लेकर इमरजेंसी तक मरीजों की कतारें लगी हैं। जांच व इलाज कराने के लिए मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं फैलुल्लागंज क्षेत्र में भी बुखार थमने का नाम नहीं ले रहा है।

विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम में बदलाव के कारण लोग डेंगू, वायरल व अन्य बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। डॉक्टरों द्वारा लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही हैं। बलरामपुर अस्पताल के के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. अतुल मेहरोत्रा का कहना है कि इन दिनों ओपीडी तीन हजार से अधिक की हो रही है। इनमें अधिकतर मरीज बुखार पीड़ित हैं।

सिविल अस्पताल के निदेशक डा. नरेन्द्र अग्रवाल का कहना है कि वायरल फीवर समेत तमाम तरह के बुखार रोगियों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ हैं। उनकी सलाह है कि बुखार के साथ बदन दर्द के लक्षण हो तो लापरवाही न बरतें और समय रहते डॉक्टर की सलाह लें। इस मौसम में मलेरिया और डेंगू काफी प्रकोप रहता है तो 3 दिनों तक अगर बुखार नहीं जा रहा है तो चिकित्सक की सलाह पर जांच भी करा सकते हैं। पर ध्यान रहे पेनकिलर लेने से बचें। बुखार के लिए पेरासिटामोल का सेवन सुरक्षित हैं।

शरीर में लिक्विड डाइट की कमी न होने दें। दूसरी ओर फैजुल्लागंज में बढ़ रहे बुखार को लेकर स्थानीय लोग आक्रोशित है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यहां पर हर दूसरे कदम पर जलभराव है। चारों तरफ कीचड़, गंदगी और कूड़ा है। लोगों का कहना है कि हर वक्त बदबू-मच्छरों के कारण खिड़की दरवाजे बंद रखना पड़ता है।

समाज सेविका ममता त्रिपाठी का कहना है कि लोगों में जागरूकता फैलाई जा रही है कि बीमारियों से कैसे बचा जाए। इसके अलावा सभी विभागों और शासन प्रशासन से भी यही मांग की जा रही है कि जल्द से जल्द इस इलाके से जलभराव की समस्या को दूर करें। सीएमओ डॉ. मनोज का कहना है कि उनकी ओर से मेडिकल की एक टीम को वहां पर तैनात किया गया है। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी कहा गया है कि हर वक्त दवाएं उपलब्ध रखें और 24 घंटे डॉक्टर तैनात रहे। कोई भी बुखार की दिक्कत लेकर आए तो उसे तुरंत इलाज दिया जाये।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर एक युवक की...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

तन्वी शर्मा ताइपे ओपन के फाइनल में पहुंची, उन्नति बाहर

ताइपे सिटी।युवा भारतीय शटलर तन्वी शर्मा ने शनिवार को यहां चीनी ताइपे की हुआंग यु सुन पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके ताइपे...

GST संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। घरेलू लेनदेन...

TATA मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई पर

नयी दिल्ली। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवीएल) की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई हो गई। पिछले वर्ष की समान...