back to top

दुर्गा पूजा पंडाल में लाठीचार्ज, अभद्रता करने के आरोपी थाना प्रभारी पर कार्वाई, जांच के आदेश

बलिया । बलिया जिले के उभांव क्षेत्र स्थित बिल्थरा रोड कस्बे के एक दुर्गा पूजा पंडाल के प्रांगण में कथित रूप से लाठीचार्ज और अभद्रता करने के आरोप में थाना प्रभारी को हटा दिया गया और उसके विरुद्ध जांच के आदेश दिए गए हैं। अभद्रता से नाराज लोगों ने इसके खिलाफ तकरीबन पांच घंटे तक धरनाप्रदर्शन किया था।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बिल्थरा रोड कस्बे में कृषि मंडी के पास स्थित इंडियन क्लब के दुर्गा पूजा पंडाल के पास मंगलवार की रात दो मोटरसाइकिल में टक्कर हो गई थी। क्लब के अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि दुर्घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद थाना के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने अकारण लाठीचार्ज कर दिया। सिंह ने बताया कि घटना के विरोध में क्लब के सदस्यों ने पंडाल प्रांगण में धरनाप्रदर्शन शुरू कर दिया।

इसके बाद इस आंदोलन के समर्थन में कस्बे की सभी दुर्गा पूजा समितियों के सदस्य भी आ गए और उन्होंने पंडाल की प्रकाश व्यवस्था को ठप्प कर दिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक धरनाप्रदर्शन की जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार शुक्ला और रसड़ा क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक आलोक गुप्ता मौके पर पहुंचे। शुक्ला ने बुधवार को तड़के प्रदर्शनकारियों की मांग मानते हुए प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह को हटाने और आरोपों की जांच रसड़ा क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक आलोक गुप्ता से कराने की घोषणा की। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।

RELATED ARTICLES

मैं नाबालिग नहीं हूं, कुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा ने शादी के बाद विरोधियों को दिया जवाब

प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान अपनी मुस्कान और रुद्राक्ष की माला बेचते हुए वीडियो से रातों-रात चर्चा में आईं मोनालिसा भोंसले एक बार...

उत्तर कोरियाई नेता किम ने अपनी बेटी के साथ लाइव क्रूज मिसाइल परीक्षण देखा

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और उनकी किशोर बेटी ने एक युद्धपोत से दागी गई रणनीतिक क्रूज मिसाइलों के परीक्षण का...

जापान में सुनामी की चेतावनी के बीच परमाणु ऊर्जा पर जोर… मंत्री ताकाइची ने सुरक्षित उपयोग का किया समर्थन

जापान ने बुधवार को अपने उत्तरपूर्वी तट पर आए भूकंप, सुनामी और परमाणु आपदा की 15वीं वर्षगांठ मनाई, जबकि सरकार परमाणु ऊर्जा के अधिक...

धूमधाम से मनाया गया आदिनाथ भगवान का जन्मकल्याणक

गाजे बाजे के साथ निकाली गई डालीगंज में पालकी यात्रा लखनऊ। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान का गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता की...

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला आज से

मेले में नित्य साहित्यिक सांस्कृतिक गतिविधियां चलेंगीलखनऊ, 12 मार्च। रवीन्द्रालय चारबाग लान में कंल 13 मार्च से 10 दिवसीय लखनऊ पुस्तक मेला प्रारंभ ओ...

‘नृत्य’ नाटक ने दिया संदेश प्रकृति में मृत्यु जीवन का है प्रारंभ

यायावर रंगमंडल की ओर से नृत्य नाटक का प्रदर्शन पुनीत मित्तल के निर्देशन में बली आॅडिटोरियम में प्रभावी रूप में किया गया लखनऊ। यायावर रंगमंडल...

फिल्म कैलेंडर का ट्रेलर हुआ लॉन्च

कैलेंडर मूल रूप से एक कन्नड़ फिल्म हैलखनऊ। आगामी महिला-केंद्रित फिल्म कैलेंडर की टीम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें मीडिया को फिल्म के...

सगी बहनों की मार्मिक कहानी है नाटक ‘दो अकेली’

नाटक दो-अकेली का सफल मंचनलखनऊ। श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रांट वर्ष 2025-26...

अलविदा जुमा की नमाज आज, तैयारियां पूरी

लखनऊ। रमजानुल मुबारक का बाबरकत महीना धीरे-धीर रुखसत हो रहा है। रोजेदारों की इबादत में कोई कमी नहीं है। 13 मार्च को रमजान के...